Breaking News

राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद बोले राघव चड्ढा, बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है पंजाब सरकार

CT DESK

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर राज्य की मशीनरी के कथित दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई। राघव चड्ढा ने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रपति से की गई है और उन्होंने कार्रवाई का भरोसा भी दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पंजाब की सरकार आम आदमी पार्टी छोड़ कर अन्य दलों में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों को निशाना बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उनके साथी सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो “दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत” एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि मीडिया के जरिए यह भी फैलाया गया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विजिलेंस, प्रदूषण बोर्ड और पंजाब पुलिस का इस्तेमाल बदले की भावना से करना एक खतरनाक खेल है। राघव चड्ढा ने कहा कि जब तक नेता ‘आआपा में रहते हैं, उन्हें ईमानदार बताया जाता है, लेकिन पार्टी छोड़ते ही उन्हें भ्रष्ट करार दिया जाने लगता है। उन्होंने इसे दोहरे मापदंड बताते हुए कहा कि अब ‘आआपा’ खुद उसी राजनीति पर उतर आई है, जिसके खिलाफ वह कभी खड़ी हुई थी।

SHARDA
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इन भाजपा सांसदों के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें