पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, कुख्यात विजय सहनी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, कुख्यात विजय सहनी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पटना, 18 अगस्त (हि.स.)। पटना पुलिस ने रविवार देर रात को कुख्यात अपराधी विजय सहनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में दो गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है। एसएसपी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज वह बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। इसी के लिए उसने हथियार छुपाकर रखा था। हथियार रिकवरी करने जब पुलिस की टीम गई तो हथियार निकालने के क्रम में उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दिया। पुलिस की तरफ से आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। पुलिस की गोली उसके दोनों पैर में जा लगी। गोली लगने के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

एसएसपी ने बताया कि विजय सहनी ने पुलिस पर एक गोली चलाई थी जिसके जवाब में पुलिस ने दो गोली दागी जो सीधे उसके दोनों पैर में जाकर लगी। पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि विजय सहनी के ऊपर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले उस पर दर्ज हैं। यह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था, लेकिन इस बार वह दो बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लेकिन पुलिस ने उसके सारे मंसूबे पर पानी फेर दिया। पूछताछ में विजय सहनी ने कई हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। उसने बताया कि इसी साल होटल व्यवसायी संतोष हत्याकांड में वो शामिल था। ओडिशा और धनबाद (झारखंड) में जो बैंक डकैती हुई थी, उसमें भी इसका हाथ था।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें