कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, खरगे ने कहा बिहार जीत गए तो पूरा भारत जीत लेंगे

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, खरगे ने कहा बिहार जीत गए तो पूरा भारत जीत लेंगे

Patna: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना कांग्रेस ऑफिस में कहा कि इस कांग्रेस ऑफिस से जो भी नेता निकला, वे देश के आजादी के लिए लड़ा। हमें गर्व है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी इसी धरती से थे, अगर हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जाएंगे।

बिहार में कांग्रेस का यह बयान खास है खासकर उस समय जब बिहार में कांग्रेस को स्थिति हासिए पर हो. बिहार में कांग्रेस की डूबती नैया को उबारने के लिए खरगे का यह बयान कार्यक्रताओ में जोश भरने वाला है। वही राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

विपक्षी दलों की बैठक से पहले राहुल गांधी ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। बीजेपी का काम नफरत फैलाना है। भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस देश जोड़ने का काम कर रही है।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ कहा। उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाना है। वहीं कांग्रेस का मतलब देश के गरीबों के साथ खड़े होना और उनके लिए काम करना है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है। भारत जोड़ो यात्रा में हर राज्य में बिहार के लोग मेरे साथ चले। नफरत को सिर्फ मुहब्बत काट सकती है। तेलंगाना, मध्‍यप्रदेश, राजस्थान व छतीसगढ़ में भाजपा कहीं नहीं दिखेगी।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें