Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं दीं हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैले और सब के प्रयास से बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे, यही मेरी कामना है।
साथ ही उन्होंने भैया दूज की शुभकामना देते हुए कहा कि भाई-बहन के पवित्र बंधन एवं स्नेह के पर्व भैया दूज के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।