Bihar Elections 2025: पहले चरण के 121 सीटों पर मतदान जारी

Bihar Elections 2025: पहले चरण के 121 सीटों पर मतदान जारी

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान जारी है। पहले चरण में 18 जिले के 121 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। इस सीटों पर कुल 3 करोड़  75 लाख 13 हजार 302 मतदाता हैं। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष और 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिला मतदाता हैं। जबकि और 758 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

पहले चरण में 122 महिला एवं 1192 पुरुष उम्मीदवार मैदान में 
पहले चरण में दिग्गज नेताओं में दोनों उप-मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम शामिल है। इसके अलावा 15 मंत्रियों की भी किस्मत का फैसला पहले चरण में होना है। विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पाडेय, मदन सहनी, नीतीन नवीन, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, रत्नेशसादा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता, संजय सरावगी, डा. सुनील कुमार, जिवेश कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू के अलावा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव, श्याम रजक, अनंत सिह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत मतदाता तय करेंगे।

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पहले चरण में 121 सामान्य, 18 पुलिस, 33 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्ति किए हैं। प्रथम चरण में क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा 16.239 वर्ग किलोमीटर वाला बांकीपुर विधानसभा है तो सबसे बड़ा 624.751 वर्ग किमी वाला सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र हैं। मतदाता संख्या के आधार सबसे छोटा बरबीघा विधानसभा है जहां 231998 मतदाता है। सबसे अधिक मतदाता दीघा विधानसभा में 4,57,657 हैं। प्रथम चरण में सर्वाधिक 20-20 उम्मीदवार मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा सीट पर है, जबकि सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार भोरे, अलौली एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में हैं।

कुल 45,324 बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 36,733 तो शहरी क्षेत्र में 8,608 बूथ स्थापित किए गए हैं। 926 बूथ महिलाओं द्वारा तो 107 बूथ का संचालन दिव्यांगजनों द्वारा किया जाएगा। 320 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। औसतन 827 मतदाता प्रति बूथ मतदान करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गणना 14 नवंबर को होगी। जिसके साथ ही 16 नवंबर को चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होगी। बिहार के243 सीटों पर मतदान होना है।

पहले चरण  जिन 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है वे निम्न हैं।

70 आलमनगर विधानसभा सीट 
71 बिहारीगंज विधानसभा सीट 
72 सिंहेश्वर विधानसभा सीट (एससी) 
73 मधेपुरा विधानसभा सीट 
74 सोनबरसा विधानसभा सीट (एससी)
75 सहरसा विधानसभा सीट 
76 सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट
77 महिषी विधानसभा सीट 
78 कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट (एससी)
79 गौरा बौरम विधानसभा सीट 
80 बेनीपुर विधानसभा सीट
81 अलिनगर विधानसभा सीट 
82 दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट 
83 दरभंगा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
84 हायाघाट विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
85 बहादुरपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
86 केवटी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
87 जाले विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
88 गायघाट विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
89 औराई विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
90 मीनापुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
91 बोचहान विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025
92 सकड़ा विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025
93 कुढ़नी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
94 मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
95 कांति विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
96 बरूराज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
97 पारू विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
98 साहेबगंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
99 बैकुंठपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
100 बरौली विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
101 गोपालगंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
102 कुचायकोट विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
103 भोर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025
104 हथुआ विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
105 सीवान विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
106 जिरादेई विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
107 दारौली विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025
108 रघुनाथपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
109 दरौंदा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
110 बड़हरिया विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
111 गोरीयाकोठी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
112 महाराजगंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
113 एकमा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
114 मांझी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
115 बनियापुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
116 तरैया विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
117 मरहौरा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
118 छपरा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
119 गरखा विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025
120 अमनौर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
121 परसा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
122 सोनपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
123 हाजीपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
124 लाल गंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
125 वैशाली विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
126 महुआ विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
127 राजा पाकर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025
128 राघोपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
129 महनार विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
130 पातेपुर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025
131 कल्याणपुर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025
132 वारिसनगर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
133 समस्तीपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
134 उजियारपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
135 मोरवा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
136 सरायरंजन विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
137 मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
138 बिभूतिपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
139 रोसरा विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025
140 हसनपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
141 चेरिया-बरियारपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
142 बछवाड़ा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
143 तेघरा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
144 मटिहानी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
145 साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025
146 बेगूसराय विधानसभा सीट 
147 बखरी विधानसभा सीट (एससी) 
148 अलाउली विधानसभा सीट (एससी) 
149 खगरिया विधानसभा सीट 
150 बेलदौर विधानसभा सीट 
151 परबत्ता विधानसभा सीट 
164 तारापुर विधानसभा सीट 
165 मुंगेर विधानसभा सीट 
166 जमालपुर विधानसभा सीट 
167 सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट 
168 लखीसराय विधानसभा सीट 
169 शेखपुरा विधानसभा सीट 
170 बरबीघा विधानसभा सीट 
171 अस्थावां विधानसभा सीट 
172 बिहारशरीफ विधानसभा सीट 
173 राजगीर विधानसभा सीट (एससी) 
174 इस्लामपुर विधानसभा सीट 
175 हिलसा विधानसभा सीट

176 नालंदा विधानसभा सीट 
177 हरनौत विधानसभा सीट 
178 मोकामा विधानसभा सीट 
179 बाढ़ विधानसभा सीट 
180 बख्तियारपुर विधानसभा सीट 
181 दीघा विधानसभा सीट 
182 बांकीपुर विधानसभा सीट 
183 कुम्हरार विधानसभा सीट 
184 पटना साहिब विधानसभा सीट 
185 फतुहा विधानसभा सीट 
186 दानापुर विधानसभा सीट 
187 मनेर विधानसभा सीट 
188 फुलवारी विधानसभा सीट (एससी) 
189 मसाउरही विधानसभा सीट (एससी) 
190 पालीगंज विधानसभा सीट
191 बिक्रम विधानसभा सीट 
192 सन्देश विधानसभा सीट 
193 बरहरा विधानसभा सीट 
194 अर्राह विधानसभा सीट 
195 अगिआंव विधानसभा सीट (एससी) 
196 तरारी विधानसभा सीट 
197 जगदीशपुर विधानसभा सीट 
198 शाहपुर विधानसभा सीट 
199 ब्रह्मपुर विधानसभा सीट 
200 बक्सर विधानसभा सीट

201 डुमरांव विधानसभा सीट 
202 राजपुर विधानसभा सीट (एससी) 

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.