Chhapra: बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार को छपरा स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। हड़ताल के कारण जिले में लगभग 10 करोड़ रुपये के नकद लेनदेन सहित करीब 100 करोड़ रुपये के बैंकिंग व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं केनरा बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वर्षों से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस लागू करने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय स्टेट बैंक से सुभाष कुमार सिंह, पंकज शर्मा, ब्रजेश कुमार; पंजाब नेशनल बैंक से मनोज कुमार सिंह, संजीत कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार सिंह, अमर कुमार, दुर्गेश सिंह; सेंट्रल बैंक से मनीष कुमार, राहुल राणा, ओम प्रकाश; केनरा बैंक से मनोज राय, सुदीप श्रीवास्तव; इंडियन बैंक से मनोज ठाकुर; यूनियन बैंक से सुमित कुमार तथा बैंक ऑफ इंडिया से अमलेश तिवारी, मंटू कुमार, राहुल सिंह, सुमन कुमार ने किया।
इसके अतिरिक्त अनिल कुमार, निकुंज वसंत, ज्योतिष पांडेय, प्रेम प्रकाश नारायण, रणविजय सिंह, राजेश सिंह, पवन कुमार, रामबाबू, श्रवण कुमार, नीरज कुमार निराला, राहुल ठाकुर, अरुण कुमार, विवेक कुमार, शशि प्रकाश, संजय कुमार चौधरी, बसंत सिंह, मुकेश कुमार पांडेय, शंभू कुमार चौधरी, राघवेंद्र किशोर, इंतकाम इंतखाब, अहमद, राकेश रंजन, कुमार शशि भूषण, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
यूएफबीयू के सचेतक सह बिहार प्रोविंशियल बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन (बिहार) के उप सचिव मनोज कुमार सिंह एवं एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव पंकज शर्मा ने हड़ताल को शत-प्रतिशत सफल बताया।










