Breaking News

बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘बिकल’ जदयू के सारण जिलाध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन

Chhapra: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की सहमति से प्रदेश जदयू के निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बैद्यनाथ प्रसाद सिंह “बिकल” को सारण जिला जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

विज्ञापन

बैद्यनाथ प्रसाद सिंह “बिकल” के मनोनयन पर पार्टी के कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धुमल सिंह, विधायक रंधीर सिंह, विधान पार्षद प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र नारायण यादव, जिला संगठन प्रभारी रणविजय कुमार, पूर्व सांसद लाल बाबू राय, पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी, पूर्व विधायक छोटेलाल राय, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह तथा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित अनेक नेता शामिल हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा महेश सिंह, अरशद परवेज मुन्नी, कामेश्वर सिंह, आनंद किशोर सिंह, सत्यप्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार सिंह, सुधारकर भारद्वाज, ई. प्रभाष शंकर, ओमप्रकाश शर्मा, पशुपति पटेल, संदेश महतो, पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, भोला सिंह, अब्दुल रहीम राइन, मनोज पटेल, विनोद कुमार सिंह, राकेश भारती, शंभू मांझी, चंद्रभूषण पंडित, इम्तियाज परवेज, दिलीप ठाकुर, डॉ. जयप्रकाश भारती, जितेंद्र सोनी, रवींद्र कुमार सिंह, डब्लू सिंह काका, गुड्डी जायसवाल, राखी कुशवाहा, चांदनी कुशवाहा, कुसुम देवी, कंचन कुशवाहा, कुसुम रानी, शकीला बानो, धनवंती देवी, ललिता सिंह, नूरी खातून, बाल्मीकि पाठक, विजेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, शिवकुमार शर्मा, रमेश किशन, आसिफ खान, बालमुकुंद चौहान, इमरान चुन्नू, डॉ. दिनेश कुशवाहा, राज सिन्हा, साजिद आलम सोनू, प्रभुनाथ कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार सिंह, त्रिलोकी मिश्रा, विजय पटेल, जुनैद आलम, प्रेम प्रकाश पटेल, विकास कुमार राय, संजय राम, गणेश सिंह, पवन कुमार वर्मा, रणबीर सिंह, दयानंद सिंह, जयप्रकाश महतो, संजय सिंह, मनोज सिंह, सुनील सिंह, काजित रजा रिजवी, अजय कुमार सिंह, अजय प्रसाद, पवन सिंह, आशिफ खान, रामाधार सिंह, अख्तर अली, अश्वनी सिंह चिकू, गामा सिंह, चंदेश्वर भारती, गुड्डू राय, रायप्रदीप गुप्ता, शंभू सिंह, पप्पू सिंह, चंद्रमा प्रसाद, भगवान दास, अजय प्रकाश सहित बड़ी संख्या में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर खुशी जताई है।

विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने आशा व्यक्त की कि बैद्यनाथ प्रसाद सिंह “बिकल” के नेतृत्व में सारण जिले में जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें