Chhapra: सारण जिला वुशू संघ के वरुण कुमार वुशू प्रशिक्षक के रूप में अपना योगदान देंगे। इसके लिए उन्होंने पंजाब के पटियाला स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान से छह सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। अब वे प्रमाणिक रूप से वुशू प्रशिक्षक होंगे और जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

इससे जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। सभी खेल प्रेमियों ने वरूण कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को प्रशिक्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आगामी दिनों में सारण से और भी अधिक खिलाड़ी वुशू में पदक हासिल करेंगे।

हर्ष जताने वालों में वुशू संघ के अध्यक्ष एवम छपरा पूर्व विधायक रणधीर सिंह, उपाध्यक्ष श्याम कुमार, राका सिंह सह सचिव अभिषेक कुमार व अन्य सदस्यों ने शुभकामनाए दी। संघ के सचिव विनय कुमार पंडित ने बताया कि संघ के तरफ़ से वरुण कुमार को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया था। आगे भी जिले से प्रशिक्षक हेतु वरिष्ठ खिलाडियों को भेजा जाएगा। ताकी जिले से अच्छे खिलाड़ी तैयार किया जा सके।

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से छपरा नगर निगम की मेयर राखी गुप्ता और नव पदस्थापित नगर आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से गुरुवार देर शाम विभिन्न वार्डों और प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर और नगर आयुक्त ने लोगों ने भी समस्याओं को जाना और उसके जल्द निराकरण की बातें कहीं।

इस दौरान गुदरी बाजार समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। मेयर राखी गुप्ता ने बताया कि नव पदस्थापित नगर आयुक्त के साथ भ्रमण कर सभी जगहों में क्या समस्याएं है इससे उन्हे अवगत कराया गया है। ताकि समस्याओं का निराकरण जल्द किया जा सके।

इस दौरान उप मेयर प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू, वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंह, वार्ड 9 के पार्षद प्रतिनिधि सकलदेव राय समेत नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थें।

Chhapra: जिलाधिकारी  अमन समीर की अध्यक्षता में आसन्न ईद-उल-फित्र त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को बताया गया कि 22 और 23 अप्रैल को ईद-उल-फित्र त्यौहार मनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में पूरे सतर्कता एवं सजगता के साथ आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनावें।

जिलाधिकारी के निर्देशालोक में ईद-उल-फित्र के संबंध में अब तक किए गए तैयारियों का ब्यौरा देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदर, मढ़ौरा, सोनपुर ने बताया कि अनुमंडल में शांति समिति की बैठक संपन्न कर ली गई है। सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने की योजना है। शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाया जाता रहा है। ईद के पूर्व संध्या पर बाजार में भीड़ के मद्देनजर सघन पुलिस गश्ती की जाएगी एवं भीड़भाड़ वाले ईदगाहों के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।सदस्यों ने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक तनाव नहीं होगा और लोग राजी खुशी से त्यौहार मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि ईद के दिन सुबह 6:00 से 7:30 के बीच नमाज अदा की जाएगी। ईद के घटना के बाद किसी भी प्रकार की कोई भी तनाव की घटना होने का इतिहास जिले में नहीं रहा है। शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि हम सब एक हैं और एक दूसरे के घर जाकर गले मिलते हैं और सेवइयां खाते हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन भी चौकस रहता है। शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न सुझाव भी प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किये, जिस पर अमल करने का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन देते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने बैठक में आए शांति समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं जिला शांति समिति के सदस्यगण, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आज का पंचांग
दिनाँक 21 /04/2023 शुक्रवार, बैशाख शुक्लपक्ष प्रतिपदा, सुबह 08:28 उपरांत द्वितीया, नक्षत्र भरणी ,रात्रि 10 :59 उपरांत कृतिका. चन्द्र राशि वृष,  विक्रम संवत 2079,

सूर्योदय 05:22 सुबह
सूर्यास्त 06:15 संध्या
चंद्रोदय 05 :58 सुबह
चंद्रास्त 07 :34 दोपहर.
लगन मेष 06:43 सुबह. सुबह, उपरांत वृष लगन, चौघडिया, दिन चौघड़िया,
चर 05:22 सुबह 06:58 सुबह लाभ 06 :58 सुबह 08:35 सुबह,
अमृत 08:35 सुबह 10:12 सुबह
काल 10:12 सुबह 11:48 सुबह,
शुभ 11:48 सुबह 01:25 दोपहर.
रोग 01:25 दोपहर 03:02 दोपहर,
उद्देग 03:02 दोपहर 04:38 संध्या.
चर 04:38 संध्या 06:15 संध्या,
राहुकाल. सुबह 10:12 से 11:48 दोपहर
अभिजित मुहूर्त. सुबह 11:23 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल पश्चिम 
आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें।सोशल मीडिया पर किसी के साथ बातचीत शुरू होगी और वे आपके अच्छे मित्र भी बन सकते है।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोग आज के दिन अपने प्रेम जीवन में नीरसता का अनुभव करेंगे। लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।और आप समझ नही पाएंगे कि क्या किया जाए। ऐसे में किसी अपने का मार्गदर्शन बहुत काम आ सकता है। लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज के दिन ज्यादा काम तो मिलेगा लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह शुभ फल देने वाला होगा। लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे।यदि आप व्यापारी है तो आज आप अपना पैसा कुछ क्षेत्रों में निवेश करेंगे। नौकरी करने वालों के लिए काम का बोझ तो कम होगा । लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी।यदि कई दिनों से कहीं बाहर घूमने नहीं गए है । आज बाहर निकले समाजिक कार्य में मन लगेगा। लकी अंक 7 लकी कलर महरूम

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।जोखिम नही ले। व्यावसायिक। चिंता दूर हो सकेगी।किसी मित्र के साथ कुछ नया शुरू करने का सोच सकते है। कहीं से धन लाभ मिलने के भी संकेत है।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी।यदि आप किसी के साथ कुछ समय या महीनों से प्रेम संबंध में है तो आज के दिन आप अपने साथी से मिले। लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।कुछ बातों को लेकर मन आशंकित तो रहेगा लेकिन किसी अपने के द्वारा उस शंका का समाधान भी कर दिया जाएगा। लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकताका समावेश आवश्यक है।आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है। सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे तथा उनकी ओर से आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी किया जाएगा। लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। बाद में उसी सदस्य के द्वारा आपकी इसमें सहायता की जाएगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे।आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से इतना अच्छा नही रहेगा। किसी चीज़ से जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है। लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

New Delhi: जम्मू कश्मीर के पुंछ-जम्मू हाईवे पर गुरुवार को सेना की एक ट्रक पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले के बाद सेना के ट्रक में आग लग गई। आग लगने से सेना के पांच जवान शहीद हो गए.

घटना भाटा धुरियान इलाके में हाईवे पर हुई सेना ने कहा है कि इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के जवानों ने घटना में अपनी जान गंवा दी. एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है. सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकी संगठन PAFF यानी पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

इस घटना के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह इस त्रासदी से दुखी हैं. जहां एक ट्रक में आग लगने के बाद भारतीय सेना ने अपने बहादुर जवानों को खो दिया है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.

Chhapra: राजेंद्र कॉलेज के भूगोल विभाग के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा का उद्देश्य जय प्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित PAT या पीएचडी नामांकन की होने वाली परीक्षा के पाठ्यक्रम, प्रक्रिया और तैयारी के संदर्भ में था । इसकी अध्यक्षता राजेंद्र कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार श्रीवास्तव के द्वारा की गई।

कार्यशाला के संयोजक सह विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने विषय प्रवेश कराया। मुख्य वक्ता भूगोल विभाग, राजेंद्र कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुपम कुमार सिंह थे। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य  ने सभी को शुभकामना दी तथा शोध की महत्ता को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा की परीक्षा के पहले पाठ्यक्रम का गहन अध्ययन आवश्यक होता है। परीक्षा में सफल होने के लिए उसके है पहलू को मानसिक तौर पर समझना होता है।

डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने विस्तार से पीएचडी नामांकन की होने वाली परीक्षा की प्रक्रिया, उसका पैटर्न तथा तैयारी की रणनीति पर चर्चा की । परीक्षा के अंतर्गत दो पत्र शामिल है जिसमें प्रथम पत्र वस्तुनिष्ठ तथा द्वितीय पत्र विषयनिष्ठ या सब्जेक्टिव होगा। द्वितीय पत्र मुख्यतः स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा, जिसमें दीर्घ, मध्यम तथा लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। इस चर्चा में प्रथम प्रश्न पत्र से जुड़े पाठ्यक्रम पर भी विस्तार से बताया गया। परिचर्चा के अंत में पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

नेट, जेआरएफ, पैट आदि के अंतर को भी बताया गया । इस तरह के कार्यक्रम से कई सारे तथ्य स्पष्ट होते हैं जिससे विद्यार्थियों को लाभ पहुंचता है और परीक्षा में उनका प्रदर्शन बेहतर होता है। इस कार्यशाला में शिक्षक भावेश कुमार, नेहा कुमारी सहित संत कुमार, हारून, लवली, लक्ष्मी, निशा, सिद्धि, बिट्टू, निधि, कविता आदि उपस्थित थे।

Chhapra: विद्या भारती के विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहनों ने ब्लूम स्कूल ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराकर नाम रौशन किया।

दीपांजलि शाही कक्षा अष्टम विषय इंग्लिश में राष्ट्रीय रैंक दूसरा, प्रत्यूष कुमार कक्षा नवम विषय विज्ञान में राष्ट्रीय रैंक पांचवा, साक्षी प्रिया कक्षा नवम विषय इंग्लिश में राष्ट्रीय रैंक दसवां, कुमार नैतिक कक्षा पंचम विषय इंग्लिश राष्ट्रीय रैंक 19वा, विश्वजीत राज कक्षा पंचम विषय रिजनिंग राष्ट्रीय 23वा,रूद्र नंदिनी कक्षा सप्तम विषय सामान्य ज्ञान राष्ट्रीय रैंक 38 वा, शुभ विनायक विषय विज्ञान राष्ट्रीय रैंक 45 वा ,आशुतोष कुमार कक्षा षष्ठ विषय सामान्य ज्ञान राष्ट्रीय रैंक 48 वा प्राप्त किया है। इन सभी भैया बहनों को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक पुरी ने को हार्दिक शुभकामनाए दी और गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद, सचिन उपाध्याय, राजेश पाठक, कुंदन कुमार, मणि भूषण, गीतांजलि कुमारी, नीलू कुमारी, अनुप्रभा, दर्शना सिंह एवम अन्य आचार्य बंधु भगिनी एवं विद्यालय के सभी भैया बहन उपस्थित थे।

आज का पंचांग

दिनाँक 20 /04/2023 गुरुवार  बैशाख कृष्णपक्ष, अमावस्या, दोपहर 09:41 उपरांत प्रतिपदा ,नक्षत्र अश्वनी,रात्रि 11:11उपरांत भरणी,चन्द्र राशि मेष, विक्रम संवत 2079,सूर्योदय 05:23 सुबह,सूर्यास्त 06:15 संध्या,चंद्रोदय आज नहीं है.,चंद्रास्त 06:32 दोपहर,लगन मेष 06:47 सुबह,सुबह,उपरांत वृष लगन ,चौघडिया,दिन चौघड़िया,शुभ 05:23 सुबह 06:59 सुबह,रोग 06 :59 सुबह 08:36 सुबह,उद्देग 08:36 सुबह 10:12 सुबह ,चर 10:12 सुबह11:49 सुबह,लाभ11:49 सुबह 01:25 दोपहर,अमृत 01:25 दोपहर 03:02 दोपहर,काल 03:02 दोपहर 04:38 संध्या शुभ 04:38 संध्या 06:15 संध्या,राहुकाल,दोपहर 01:25 से 03:02 दोपहर, अभिजित मुहूर्त, सुबह 11:23 से 12:14 दोपहर ,दिशाशूल उतर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यापार के क्षेत्र में लाभ में रहेंगे और कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से कर्जा भी लिया हुआ है तो वहां से भी आराम मिलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
निजी नौकरी कर रहे लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और बॉस आपके काम से खुश दिखाई देंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा और आप शांति का अनुभव करेंगे। सभी सदस्यों के बीच आपसी समझ में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घरवालो के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते है और इसके लिए प्लान कर सकते है। सभी घरवाले आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे तथा मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यदि आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर आशंकित थे और उसके होने या ना होने को लेकर शंका में है तो आज उससे मुक्ति मिलेगी। मन शांत रहेगा तथा पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। लकी नंबर 7 लकी कलर महरून

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में बॉस आपने काम से खुश होंगे लेकिन आपकी नज़र नए काम पाने की ओर रहेगी। आज के दिन आप स्वयं में सुधार लाने का भी विचार करेंगे और कुछ नया सीखने या करने का विचार मन में आयेगा। लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर में सब कुछ सुख-शांति से तो रहेगा लेकिन किसी अपने के द्वारा ही उसमे दरार डालने का प्रयास किया जायेगा। ऐसे में घर की बातो को बाहर कहने से बचे और सभी के साथ सम्मान के साथ पेश आये। लकी नंबर 2 लकी कलर पीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी चीज़ को लेकर उत्साह रहेगा जिस कारण मन आनंदित रहेगा। दिन के अंत में गले से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में तली हुई चीज़े खाने से परहेज रखे। लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
डायबिटीज के रोगी है तो आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है और शुगर का लेवल भी बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखे।
लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अध्यापक और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा कोई अपना आपका उचित मार्गदर्शन करेगा। करियर को लेकर जो भ्रम की स्थिति थी वह समाप्त होगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यदि आपकी किसी के साथ निजी शत्रुता है तो आज के दिन उनसे सावधान रहे। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है तथा पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की रूपरेखा तैयार करेंगे तथा संतान प्राप्ति के विषय पर भी चर्चा हो सकती है। घर में सभी आपको लेकर उत्साहित दिखाई देंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: बिहार पुलिस सेवा के 19 पदाधिकारियों का तबादला राज्य सरकार ने किया है। इसे लेकर गृह विभाग के आरक्षी शाखा ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

जारी अधिसूचना में संतोष कुमार को छपरा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे पहले पुलिस अधीक्षक सीटीएस, नाथ नगर के पद पर तैनात थें।    

इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। 

प्रमुख शक्तिपीठों में से एक कामाख्या मंदिर का बहुत जल्द कायाकल्प होने वाला है। इसे यूपी के ‘काशी विश्वनाथ कॉरिडोर’ और मध्य प्रदेश के ‘महाकाल कॉरिडोर’ की तर्ज पर बनाया जाएगा।

बता दें कि गुवाहाटी में अत्याधुनिक ‘मां कामाख्या कॉरिडोर’ की रूपरेखा राज्य सरकार ने तैयार कर ली है। जल्द ही असम सरकार ‘मां कामाख्या कॉरिडोर’ पर कार्य करना शुरू कर देगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एनीमेटेड वीडियो शेयर कर लोगों का कामाख्या मंदिर के भविष्य की एक झलक पेश की है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कल यानी मंगलवार को ट्वीट कर एक वीडियो साझा किया है। सीएम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-निकट भविष्य में पुनर्निर्मित ‘मां कामाख्या कॉरिडोर’ कैसा दिखेगा, इसकी एक झलक साझा कर रहा हूं। इसकी रूपरेखा उत्तर प्रदेश के ‘काशी विश्वनाथ कॉरिडोर’ और मध्य प्रदेश के ‘महाकाल कॉरिडोर’ की तर्ज पर तैयार की गई है।

गौरतलब है कि कामाख्या इच्छा की देवी हैं। इनका प्रसिद्ध मंदिर गुवाहाटी के पश्चिमी भाग में स्थित नीलाचल पर्वत के मध्य में स्थित है। बता दें कि गुवाहाटी पूर्वोत्तर भारत में असम की राजधानी है। ऐसी मान्यता है कि मां कामाख्या मंदिर धरती पर मौजूद 51 शक्तिपीठों में सबसे पवित्र और सबसे प्राचीन है।

गुरुवार को लगेगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद दिखेगा अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण का भारत में नही होगा असर

2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने वाला है। गुरुवार की सुबह 07:05 से शुरू होकर सूर्य ग्रहण दोपहर 12:29 पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि 19 साल बाद मेष राशि में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साथ ही साथ यह सूर्य ग्रहण तीन रूपों, आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार में दिखेगा। 100 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब एक ही दिन में तीन तरह के सूर्य ग्रहण दिखेंगे।

साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 घंटे 24 मिनट का होगा। सूर्य ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव पूरे देश-दुनिया पर पड़ता है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। जहां सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होता वहां सूतक काल भी मान्य नहीं रहता है। कल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इस दौरान मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे और सभी धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे।

साल का पहला सूर्य ग्रहण इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि यह मेष राशि में और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव मेष राशि के जातकों पर दिखाई देगा। बता दें कि भारत को छोड़ कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में ग्रहण को देखा जा सकेगा।

6 मई से शुरू होगा पांचवा आइन बॉल चैंपियनशिप 2023, 10 राज्य के प्रतिभागी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगे शामिल

छपरा: पांचवा राष्ट्रीय आइन बॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 6 एवं 7 मई को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल चांदमारी रोड के प्रांगण में आयोजित होगा।इस बात की जानकारी सारण जिला आइन बॉल संघ के मुख्य संरक्षक डॉ० हरेंद्र सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि देश के 10 राज्य के आइन बॉल खेल के लगभग 200 से ज्यादा खिलाड़ी, टीम कोच, टीम मैनेजर, ऑफिशियल इस राष्ट्रीय खेल में शामिल होगे।

आयोजक संयोजक संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सारण जिला में तैयारी जोरों पे है। आयोजन अध्यक्ष आलोक गुप्ता तथा सचिव प्रकाश कुमार को बनाया गया है, जो संघ के अध्यक्ष और सचिव भी है।

आलोक गुप्ता तथा प्रकाश कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय खेल में आने वाले सभी खिलाड़ियों का आवासन की व्यवस्था तथा खेल मैदान बनने का कार्य स्थानीय सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शुरु हो गया।

वहीं अयोजन सह-संयोजक अमन राज ने बताया कि सारण की धरती पे यह पहली बार राष्ट्रीय आयोजन का होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।जिसको सारण के सभी प्रबुद्ध जनों के सहयोग से बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाएगा।आयोजन समिति के संयुक्त सचिव प्रणव व उपाध्यक्ष विशाल भास्कर ने बताया कि यह खेल लड़के और लड़कियों के द्वारा संयुक्त रूप से खेला जाता है, एक टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं जिसमें 6 पुरुष तथा 6 महिला होती हैं।प्रत्येक खेल का समय 10 मिनट का होता है। गुरुवार को आयोजन स्थल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में प्रेस कांफ्रेंस करके आयोजन समिति के द्वारा राष्ट्रीय खेल का अधिकारिक पुष्टि की गई। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से संघ के संरक्षक ई० ललित सिंह, डॉ० संतोष कुमार सिंह, सुधाकर प्रसाद,डॉ० एसके पाण्डेय, विद्यालय प्रबंधक विकाश सिंह,संरक्षक डॉ० देव कुमार सिंह,डॉ०किरण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह समाजसेवी,अशोक श्रीवास्तव,अनिता श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।