नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.)। चांद की धरती पर उतरकर भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर तय समय पर 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के उस हिस्से पर उतरा, जहां आज तक कोई भी नहीं पहुंचा था। इस ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण होने से पूरा देश चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर कदम रखने की ऐतिहासिक घटना का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने गए साउथ अफ्रीका से इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना भारत

अमेरिका, रूस और चीन भारत से पहले चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं, इसलिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मून मिशन पर नासा सहित पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं, क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण यह रहा कि आज भारत का चंद्रयान-3 उस जगह पर उतरा है, जहां पर आज तक कोई देश नहीं पहुंच सका था। बेंगलुरु के इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों की पूरी टीम के लिए यह बेहद अहम और तनाव भरा समय रहा, लेकिन भारत के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला दुनिया का पहला देश बनते ही सारे वैज्ञानिक ख़ुशी से झूम उठे और एक दूसरे को बधाई दी। चांद का दक्षिणी ध्रुव बेहद खास और रोचक इसलिए है, क्योंकि यहां हमेशा अंधेरा रहता है। साथ ही उत्तरी ध्रुव की तुलना में यह काफी बड़ा भी है। हमेशा अंधेरे में होने के कारण यहां पानी होने की संभावना भी जताई जा रही है। इसरो ने चांद के इस हिस्से में मौजूद क्रेटर्स में सोलर सिस्टम के जीवाश्म होने की संभावना भी जताई है। चंद्रयान-3 से भेजा गया प्रज्ञान रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर घूम कर इन सब बातों का पता लगाएगा।

अब क्या-क्या शोध करेगा प्रज्ञान रोवर

भारत का चंद्रयान-3 मिशन अब तक के मिशनों से अलग है। इस मिशन से व्यापक भौगौलिक, मौसम सम्बन्धी अध्ययन और चंद्रयान-1 द्वारा खोजे गए खनिजों का विश्लेषण करके चंद्रमा के अस्तित्त्व में आने और उसके क्रमिक विकास की और ज़्यादा जानकारी मिल पाएगी। चंद्रमा पर रहने के दौरान कई और परीक्षण भी किये जाएंगे, जिनमें चांद पर पानी होने की पुष्टि और वहां अनूठी रासायनिक संरचना वाली नई किस्म की चट्टानों का विश्लेषण शामिल हैं। चंद्रयान-3 से चांद की भौगोलिक संरचना, भूकम्पीय स्थिति, खनिजों की मौजूदगी और उनके वितरण का पता लगाने, सतह की रासायनिक संरचना, ऊपर मिट्टी की ताप भौतिकी विशेषताओं का अध्ययन करके चन्द्रमा के अस्तित्व में आने तथा उसके क्रमिक विकास के बारे में नई जानकारियां मिल सकेंगी।

क्या है रोवर प्रज्ञान

चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान 6-पहिए वाला एक रोबोट वाहन है, जो संस्कृत में ‘ज्ञान’ शब्द से लिया गया है। रोवर प्रज्ञान 500 मीटर (½ आधा किलोमीटर) तक यात्रा कर सकता है और सौर ऊर्जा की मदद से काम करता है। यह सिर्फ लैंडर के साथ संवाद कर सकता है। चांद की सतह पर लैंडिंग के करीब 2 घंटे के बाद विक्रम लैंडर का रैंप खुलेगा। इसी के जरिए 6 पहियों वाला प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरेगा। इसी के जरिए चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के अब तक के अछूते भाग के बारे में जानकारी मिलेगी। इसका वजन 27 किलोग्राम और विद्युत उत्पादन क्षमता 50 वॉट है। यह चांद की सतह पर मौजूद पानी या बाकी तत्वों का बारीकी से परीक्षण करेगा।

क्या होती है सॉफ्ट लैंडिंग

भारत ने पहली बार किसी उपग्रह पर अपने किसी यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराई है। इस मिशन के सफल होने पर भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है, जिसके पास सॉफ्ट लैंडिंग की स्वदेशी तकनीक है। सॉफ्ट लैंडिंग में खतरे भी बहुत होते हैं और तमाम सावधानियां भी बरतनी पड़ती हैं। हवाई जहाज से कूदने पर थोड़ी ऊंचाई के बाद पैराशूट खोलकर जमीन पर उतरने को भी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कहा जाता है। अगर हवाई जहाज से कूदने वाला व्यक्ति पैराशूट न खोले, तो वह गुरुत्वाकर्षण शक्ति के प्रभाव और अपने वजन की वजह से तेजी से जमीन पर टकराएगा, जिससे उसे भारी नुकसान हो सकता है या उसकी मौत भी हो सकती है, लेकिन पैराशूट की वजह से वह सॉफ्ट लैंडिंग करता है। इसी तरह एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान का पायलट पहले पिछले पहिए को रनवे पर लैंड कराता है, फिर अगले पहिए को। इससे प्लेन का वजन गति की दिशा में सही तरीके से नीचे आता है और लैंडिंग सेफ होती है। इसे भी सॉफ्ट लैंडिंग कहते हैं।

विक्रम लैंडर ने खुद तलाशी लैंडिंग की जगह

इसरो के मुताबिक चांद पर गुरुत्वाकर्षण शक्ति धरती की अपेक्षा 1/6 कम है। यानी वहां गिरने की गति ज्यादा तेज है, क्योंकि वहां वायुमंडल नहीं है, इसलिए घर्षण से गति कम करने की कवायद भी नहीं की जा सकती थी। इसलिए जब विक्रम लैंडर ने 25 किमी. की ऊंचाई से चांद की सतह पर उतरना शुरू किया, तो उसके नीचे लगे चारों इंजनों को ऑन कर दिया गया। इस तरह जो इंजन अभी तक विक्रम लैंडर को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे, वही इंजन विपरीत दिशा में दबाव बनाकर विक्रम की गति को कम करके 2 मीटर प्रति सेकंड पर ले आये और लैंडिंग से कुछ सेकंड पहले गति जीरो कर दी गई। यह सारा काम विक्रम लैंडर में मौजूद ऑनबोर्ड कंप्यूटर ने किया। उसमें लगे सेंसर्स ने सही और गलत जगह की तलाश की और फिर विक्रम लैंडर अपने चारों पैरों के सहारे आराम से चांद की सतह पर उतर गया।

आज का पंचांग
दिनांक 23/08/2023 बुधवार
श्रावण शुक्लपक्ष सप्तमी
सुबह 03:31 उपरांत अष्टमी (24 अगस्त)
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : स्वाति
सुबह 08:08 उपरांत विशाखा
चन्द्र राशि :तुला
सुबह 02 :54 उपरांत वृश्चिक:
सूर्योदय 05:26 सुबह,
सूर्यास्त :06:18 संध्या
चंद्रोदय :11:12 सुबह
चंद्रास्त :10 :16 रात्रि
लगन : सिह 07:18 सुबह
उपरांत कन्या लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
लाभ :05:26 सुबह 07:02 सुबह
अमृत :07:02 सुबह 08:39 सुबह,
काल :08:39 सुबह 10:15 सुबह ,
शुभ :10:15 सुबह11:52 सुबह,
रोग :11:52 सुबह 01:29 दोपहर
उद्देग :01:29 दोपहर 03:05 दोपहर,
चर :03:05 दोपहर 04:42 संध्या
लाभ :04:42 संध्या 06:18 संध्या
राहुकाल
सुबह 11:52 से 01:29 दोपहर
अभिजित मुहूर्त :
आज कोई नहीं है
दिशाशूल : उत्तर
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे शुभ होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा।पारिवारिक जीवन में सुख की कमी महसूस की जाएगी। लाइफ पार्टनर को लेकर शंका का भाव उत्पन्न होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा।प्रेम जीवन में कोई अड़चन का सामना करना पड़ सकता हैं। घर पर किसी को प्रेम संबंधों के बारे में नही बताया हैं तो कहीं से उन्हें खबर हो सकती हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरून

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी।शिक्षा के लिहाज से आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला होगा तथा मनचाहे परिणाम मिलेंगे। किसी चीज़ की तैयारी कर रहे थे तो वहां से शुभ संकेत मिलेंगे
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। एकाग्रता में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी तथा कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। मन में बुरे विचार आ सकते हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। त्वचा से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं तथा इसके लिए आप डॉक्टर से परामर्श भी ले सकते है।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
खानपान की आदत में परिवर्तन लाने की आवश्यकता हैं अन्यथा शारीरिक कमजोरी होगी। सही समय पर भोजन करने की आदत डालेंगे तो बेहतर रहेगा। व्यापार में नए समझौते होंगे।भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा।शनि का प्रभाव ज्यादा हैं जिससे धन हानि होने के संकेत हैं। मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नही रहेगा हालाँकि प्रेम जीवन सुचारू रूप से चलेगा।

लकी नंबर 1 लकी कलर स्लेटी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा।आज के दिन प्रत्येक कार्य में कोई ना कोई बाधा आ सकती हैं फिर चाहे वह छोटी हो या बड़ी।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। आज का दिन थोड़ा संभल कर व्यापार करने की आवश्यकता हैं। लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरत
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशियाँ लेकर आएगा तथा सभी के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपका अपने माता-पिता पर प्रेम उमड़ेगा तथा उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास किया जाएगा।
लकी नंबर 8,लकी कलर पीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी।पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा तथा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। विवाह के लिए रिश्ता देखा जा रहा हैं रिश्ता बनेगा।
लकी नंबर 1,लकी कलर गुलाबी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम जीवन में पारदर्शिता बनाकर रखे तथा कुछ बात छुपा रहे हैं तो वह अपने जीवनसाथी के साथ साँझा करे।
लकी नंबर 4 लकी कलर भूरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.)। चंद्रयान-3 द्वारा भेजी गई चंद्रमा की कुछ और तस्वीरें इसरो ने साझा की हैं। इसरो ने मंगलवार को तस्वीरें ट्वीट कर बताया कि देश का महत्वपूर्ण चंद्रमा मिशन एकदम तय समय पर है। सभी सिस्टम की अच्छे से जांच परख की जा रही है। लैंडर विक्रम अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

इसरो ने 19 अगस्त को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें मंगलवार को ट्वीट कीं। एलपीडीसी छवियां लैंडर मॉड्यूल को एक साथ मिलान करके उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं।

इसरो ने ट्वीट किया, “मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू रूप से आगे बढ़ना जारी है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (मोक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है। मोक्स पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण शाम पांच बजे से शुरू होगा।”

पटना, 22 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में बगहा में नयी चीनी मिल और सहरसा में नया मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति सहित कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न होने के बाद कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि मेसर्स तिरुपति शुगर लिमिटेड बगहा को चीनी मिल की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। कुल 8000 टीसीडी क्षमता का चीनी उत्पादन इकाई की स्थापना होगी। इसके लिए 56 करोड़ 83 लाख 14 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति दी गई है। यह कंपनी उद्योग विभाग से नहीं, बल्कि गन्ना उद्योग विभाग से अनुदान लेगी। चीनी मिल की स्थापना होने पर बिहार में पूंजी निवेश के साथ कुशल कामगारों को काम मिलेगा।

सहरसा में नए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं पर होने वाले खर्च के लिए 35 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह राशि बिहार आकस्मिकता निधि से खर्च की जाएगी।

राजकीय अभियंत्रण एवं राजकीय पॉलिटेक्निक अनुदेशक संवर्ग नियमावली-2023 की स्वीकृति दी गई है। तिरुपति शुगर लि. बगहा पश्चिम चंपारण को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली की आलोक में वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की स्वीकृति दी गई है। जमुई में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के लिए 5 एकड़ गैर मजरूआ जमीन को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित किया गया है।मुंगेर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रोहित निराला को लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा आयोजित पोस्ट एमबीबीएस एवं पोस्ट डिप्लोमा सीट के लिए राज्य सरकार के अधीन कार्यरत चिकित्सकों को सवैतनिक अनापत्ति प्रदान किया गया है। मधुबनी व्यवहार न्यायालय में 15 कोर्ट भवन निर्माण के लिए 31 करोड़ 94 लख रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। शेखपुरा में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण की पूर्व से स्वीकृत लागत राशि 73 करोड़ 13 लाख को बढ़ाकर 110 करोड़ 3 लाख 52 हजार रुपये की गई है।

पटना महा योजना-2031 के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ, राज्य उच्च पथ एवं न्यूनतम 30 मीटर चौड़ी सड़क से सटे भूखंडों पर पेट्रोल पंप, गैस स्टेशन एवं अन्य सुविधाओं की अनुमति दी गई है। पटना के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार के लिए 259 करोड़ 81 लाख की योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है एवं बुडको को कार्यकारी एजेंसी नामित किया गया है। गया के बेलागंज में अंबेडकर आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 46 करोड़, सात लाख 97 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

अररिया 22अगस्त(हि.स.)। अररिया के रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में नामजद अंतिम और फरार छठा आरोपित माधव यादव उर्फ लाट साहब को भी गिरफ्तार कर लिया है।

नामजद आरोपित माधव यादव उर्फ लाट साहब रानीगंज के कोशिकापुर का रहने वाला है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी काली मंदिर रोड खरैया बस्ती के पास से मंगलवार के सुबह में की है। चौबीस घंटे के भीतर चार नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पांचवां नामजद आरोपित अर्जुन शर्मा को बीती देर रात जोगबनी के चाणक्या चौक के समीप से गिरफ्तार किया था।

हत्याकांड के आरोपित रानीगंज के बेलसरा निवासी अर्जुन शर्मा का आपराधिक इतिहास पुराना रहा है । यह 2019 में भी रानीगंज थाना में हत्याकांड के आरोपित रहा है। आरोपित माधव यादव उर्फ लाट साहब के खिलाफ रानीगंज थाना में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या,लूट,रंगदारी के मामले दर्ज है। इस मामले में दो अन्य आरोपित पहले से ही जेल में बंद है। जिनमें रुपेश यादव सुपौल जेल में और क्रांति यादव अररिया जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद है।

पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में घटना के बाद गिरफ्तार किए गए पूर्व में चार आरोपितों में भरगामा थाना क्षेत्र के भरना गांव के विपिन यादव , रानीगंज के बेलसरा के भवेश यादव,आशीष यादव रानीगंज के कोशिकापुर के उमेश यादव है । घटना के बाद रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने उनके पिता हरेंद्र प्रसाद सिंह के फर्द बयान पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। माधव यादव उर्फ लाट साहब की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस राहत की सांस ले ली हो।

पटना, 22 अगस्त (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि नीतीश कुमार को फुलवरिया में लालू प्रसाद के मंदिर जाने के समय उन पर छाता लगाने वाले एसडीपीओ को लोकसेवक आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण निलम्बित करना चाहिए। नीतीश बताएं कि अधिकारी ने किसके आदेश पर अनुमंडल से बाहर जाकर लालू प्रसाद की ऐसी सेवा की?

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद जब मुख्यमंत्री थे, तब आईएएस अफसर से पीकदान उठवाते थे। उन्होंने कहा कि यदि राजद सत्ता में रहा तो बिहार में डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को भी लालू प्रसाद या उनके परिवार के किसी व्यक्ति का पीकदान उठाना पड़ सकता है। साथ ही कहा कि लालू प्रसाद किसी संवैधानिक पद पर नहीं, बल्कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता और जमानत पर हैं। फिर भी उनकी निजी यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन राजद प्रमुख की सेवा में नतमस्तक रहा।

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के साथ फुलवरिया में बालू माफिया सुभाष यादव भी था। छाता लगाने वाला एसडीपीओ उनका करीबी रिश्तेदार बताया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी सुभाष यादव ने एक ही दिन में राबड़ी देवी के चार फ्लैट खरीद लिए थे। सुभाष के यहां आयकर का छापा पड़ने पर करोड़ों रुपये की अवैध सम्पत्ति का पता चला था। मोदी ने कहा कि लालू और बालू का रिश्ता काफी पुराना है। इसलिए नीतीश सरकार बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में हिचकती है।

9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक

Chhapra: आगामी 09 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जिला पदाधिकारी-सह- उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक-सह- सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण डॉ गौरव मंगला ने राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारी के निमित्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ बैठक की।

जिला के सभी प्रखंडों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में संबंधित प्रखंडों के सरपंच एवं मुखियागण भी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ पक्षकारों को उठाना चाहिए। क्योंकि सुलहनीय वादों को निशुल्क इस अवसर पर निष्पादित किया जाता है।

संबंधित मामलों के निष्पादन एवं नोटिस तामिला के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार करने कार्य योजना बनाने हेतु बैठक में प्रमुखता से चर्चा की गई।उक्त बैठक में जिला विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

छपरा में फोरलेन के समीप युवक का शव बरामद, गला रेतकर हुई है ह’त्या, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में लगाया ह’त्या का आरोप

Chhapra: जिले में अपराध इन दिनों चरम पर है विगत कुछ महीनों में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. जिनमे हत्या की वारदात का आंकड़ा बढ़ा है. मंगलवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोर लाइन के समीप से एक युवक का शव बरामद हुआ. युवक की हत्या गला रेत हत्या की गई थी. मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर इकौना निवासी जयप्रकाश कुमार पिता मुखी राय के रूप में हुआ है.

शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोर लाइन से बरामद किया गया. हालाकि हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

दिन दहाड़े शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई. घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि मृतक जय प्रकाश दोपहर में घर से गया था और दोपहर बाद मुफस्सिल थाना द्वारा शव मिलने की जानकरी दी गई.

 

महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर आंतरिक एवं स्थानीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला अयोजित

Chhapra : सारण जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा आई.सी.डी.एस सारण के तत्वाधान में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर आंतरिक एवं स्थानीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह- कार्यशाला का आयोजन शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों का निवारण आंतरिक शिकायत समिति तथा स्थानीय शिकायत समिति के द्वारा किया जाएगा। इसमें दोषी को सजा दिये जाने का प्रावधान है। अगर किसी निर्दोष व्यक्ति को महिला कर्मी के द्वारा गलत ढंग से फसाया जा रहा है तो जाँचोपरांत उसे सजामुक्त भी किया जा सकेगा। जिलाधिकारी के द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस. को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया। ताकि कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न एवं निवारण अधिनियम-2013 की विस्तृत जानकारी आमजनों के बीच पहुँचाया जा सके। इस संबंध में अन्य संबंधित विभाग को भी इस अधिनियम का प्रचार-प्रसार एवं इसका अनुपालन कराने का निदेश दिया गया। सभी विभाग अपने-अपने कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थल पर बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट तथा बैठक इत्यादि के माध्यम से जन समुदाय एवं कार्य स्थल पर कार्यरत कर्मियों को इस अधिनियम के बारे में जानकारी देंगे।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस. सारण कुमारी अनुपमा के द्वारा बताया गया कि कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न संबंधित मामलों को आंतरित एवं स्थानीय शिकायत समिति के समक्ष 30 दिनों के अंदर अपनी शिकायत दर्ज करनी है। समिति द्वारा दर्ज शिकायत पर 90 दिनों के अंदर मामलों को जाँच कर इसका निष्पादन सुनिश्चित करना है। यह कोई न्यायालीय कार्रवाई नहीं है। इसमें वकील की जरुरत नही पड़ती है। स्वयं वादी एवं परिवादी के ब्यान के आधार पर तथा समिति के द्वारा जाँचोपरांत इसका निर्णय किया जाता है। इसके अंतर्गत वादी एवं परिवादी के ब्यानों तथा निर्णयों को गोपनीय रखा जाता है। संगठित एवं असंगठित कार्यस्थल पर जहाँ 10 कर्मी कार्यरत है। वहाँ समिति का निर्माण होना आवश्यक है। समिति का गठन जिलास्तर पर किया जा चुका है।

कार्यशाला में निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर, प्रबंधक संचार एवं प्रलेखा, सी -3 एक्सपर्ट, प्रबंधक, क्षमता वर्धन महिला विकास निगम, पटना, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, छपरा सदर, परियोजना प्रबंधक महिला हेल्प लाइन, जिला मिशन समन्वयक एवं लैगिंक विशेषज्ञ, जिला समन्वयक एवं जिला परियोजना सहायक, पोषण अभियान तथा सारण, सिवान एवं गोपालगंज के आंतरिक एवं स्थानीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

छपरा जंक्शन पर 7-8 मिनट में धुलकर साफ हो जाएगी 24 कोच की पूरी ट्रेन, ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट से पानी और मैन पावर की बचत

Chhapra: छपरा कोचिंग डिपो में ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट Automatic Coach Washing Plant की कमिशनिंग रविवार को की गई. इस प्लांट की वाशिंग की क्षमता 70 से 80 यान प्रति घंटा एवं 300-350 यान प्रति दिन है. इस प्लांट के द्वारा पूरे रेक (24 कोच) की धुलाई 7 से 8 मिनट में की जा सकती है.

यह एक कोच की धुलाई में केवल 300 लीटर पानी का उपयोग करता है जबकि पारंपरिक धुलाई कि व्यवस्था से लगभग लीटर प्रति कोच पानी कि खपत 1500लीटर होती है.

इससे प्रति कोच लगभग 1200 लीटर पानी की बचत होगी.प्लांट द्वारा धुलाई हेतु उपयोग किया जाने वाला केमिकल पर्यावरण अनुकूल है. यह सुविधा अपशिष्ट उपचार संयंत्र और जल मृदुकरण संयंत्र से सुसज्जित है जो पानी का पुन उपयोग और पुनर्चक्रण करने में मदद करता है. यह केवल 20 % Fresh Water का इस्तेमाल करता है शेष 80% पानी Dirty Water को Recycle करके उपयोग करता है.

कम पानी के उपयोग और पुनर्नवीनीकरण के साथ, एक ACWP कोच धोने के पारंपरिक तरीकों की तुलना में 96% कम पानी की खपत करता है. इस प्रकार यह अत्यधिक भूजल दोहन को कम करने में भी मदद करता है.

यह कोच के पुरे बाहरी हिस्से को साफ करने के लिए वर्टिकल और होरिजेंटल घुमने वाले नायलोन एवं कपास युक्त ब्रश के साथ उच्च दबाव वाले साबुन घोल और पानी के जेट का उपयोग करता है जो उच्च गुणवत्तापूर्ण सफाई के साथ पानी की बचत भी सुनिश्चित करते है साथ ही सफाई में लगने वाले समय की बचत और मानव श्रम की बहुत कम कर देता है.

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के डिब्बों की सफाई के लिए अत्याधुनिक तरीका विकसित कर लिया है. पूर्वोत्तर रेलवे ने ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट से ट्रेनों के कोचों को साफ करने की शुरुआत कर दी गई है.

इससे घंटों लगने वाले समय की बचत होगी और बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी पर भी रोक लग सकेगी, साथ ही इस नई व्यवस्था से रेलवे कोच चमकते नजर आएंगे रोचक बात है कि इस मशीन से पूरी की पूरी ट्रेन यानी 24 बोगियां 7 से 8 मिनट साफ हो जाएंगी.

मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक वाराणसी मंडल के बनारस कोचिंग डिपो पर इस ऑटोमेटिक कीच वॉशिंग प्लांट की शुरुआत की गई थी जिसके बाद क्रमशः औडिहार और छपरा में इसकी स्थापना की गयी है.

ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट के साथ 30 हजार लीटर क्षमता वाले इफलयुइंड ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) भी लगाया गया है. यह ट्रीटमेंट प्लांट सफाई के बाद बर्बाद होने वाले पानी को रिसाइकिल करेगा, जिससे पानी को दोबारा उपयोग में लाया जा सकेगा.

उन्होंने बताया की पारंपरिक तरीके की वॉशिंग से ट्रेनों की साफ-सफाई में अधिक वक्त लगता है और पानी की खपत भी बहुत अधिक होती है. इसके बावजूद ट्रेन के डिब्बों की सफाई हाईजेनिक ढंग से नहीं हो पाती है. लेकिन अब समय और पानी दोनों की बचत होगी. ऐसे में ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट से ट्रेन के सभी कोच बेहतर तरीके से साफ हो सकेंगे,साथ ही पूरे ट्रेन की एक जैसी सफाई होगी, नए तरीके से बर्बाद होने वाले पानी को भी संरक्षित किया जा सकेगा. यानी सफाई में लगने वाले पानी के 80 फीसदी मात्रा को रिसाइकिल करके दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकेगा.

Chhapra: सड़क दुर्घटना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक महेश जी और नगर विस्तारक वेद प्रकाश घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

बताया जाता है कि मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।  जिसके बाद इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महेश जी को खतरे से बाहर बताया। वहीं गंभीर चोट के कारण नगर विस्तारक वेद प्रकाश को पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है।     

आज का पंचांग
दिनांक 22/08/2023 मंगलवार
श्रावण शुक्लपक्ष षष्ठी
सुबह 03:05 उपरांत सप्तमी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : चित्रा
सुबह 06:31उपरांत स्वाति
चन्द्र राशि :तुला
सूर्योदय 05:25 सुबह,
सूर्यास्त :06:19 संध्या
चंद्रोदय :10:15 सुबह
चंद्रास्त : 09:40 रात्रि
लगन : सिह 07:22 सुबह
उपरांत कन्या लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग :05:25 सुबह 07:02 सुबह
उद्देग :07:02 सुबह 08:39 सुबह,
चर :08:39 सुबह 10:16 सुबह ,
लाभ :10:16 सुबह11:52 सुबह,
अमृत :11:52 सुबह 01:29 दोपहर
काल :01:29 दोपहर 03:06 दोपहर,
शुभ :03:06 दोपहर 04:42 संध्या
रोग :04:43 संध्या 06:19 संध्या
राहुकाल
दोपहर 03:06 से 04:42 संध्या
अभिजित मुहूर्त :
11:27 सुबह से 12:19 दोपहर
दिशाशूल : उत्तर
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे शुभ होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाने के योग बन सकते हैं। इस विषय पर बड़ो के परामर्श को ध्यान से सुने जो भविष्य में आपके काम आएगा।
लकी नंबर 6,लकी कलर सफेद

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी।अपने शिक्षक से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर,स्लेटी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी भी ऐसी चीज़ में निवेश करने से बचे जिसमे जोखिम ज्यादा हो अन्यथा बाद में आपको ही पछतावा होगा। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर 7,लकी कलर सफेद

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। अपनों से बड़ो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा और आज के दिन आपके साथ कुछ अच्छा घटेगा जिस कारण मन आनंदित रहेगा।
लकी नंबर 5 ,लकी कलर नीला

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। आपके दुश्मन छिपकर आपका नुकसान करने की चेष्टा करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपका स्वभाव सभी के साथ अच्छा होने के कारण समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 6,लकी कलर पीला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।यदि आप सिंगल हैं और किसी अच्छे जीवनसाथी की खोज में हैं तो शायद आज आपकी खोज पर विराम लग जाए क्योंकि आज आपकी किसी के साथ बातचीत शुरू होने की प्रबल संभावना है।
लकी नंबर 3,लकी कलर गुलाबी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी नई कंपनी में काम करना शुरू किया हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा हैं। आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग भी।
लकी नंबर 1,लकी कलर ब्लू

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसीआज के दिन आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति होगी और व्यापार में भी लाभ मिलेगा।
लकी नंबर 8,लकी कलर ग्रे

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा।पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी मिलकर किसी कार्य को करने का विचार करेंगे। घर में भी धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है।
लकी नंबर 6 लकी कलर महरून

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। शरीर में ढीलापन रहेगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा। दिन में सुस्ती छाई रहेगी सन्ध्या का समय अनुकूल रहेगा।
लकी नंबर 7,लकी कलर, आसमानी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें।काम में स्थिरता आएगी और आय में वृद्धि होगी। आपके जूनियर आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे और आप भी उनसे प्रसन्न दिखाई देंगे।
लकी नंबर 4,लकी कलर गुलाबी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।किसी रिश्तेदार के साथ आपकी अनबन हो सकती हैं और उनकी कही कोई बात आपको चुभेगी। परिवार में इसको लेकर विचार-विमर्श हो सकता हैं लेकिन आप संयम से काम ले।
लकी नंबर 2,लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847