पटना। सीमेज संस्था में संस्कार भारती की ओर से “भारतीय कला दृष्टि” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्य, रंगमंच, संगीत और फिल्म से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय कला की मूल आत्मा और उसके समकालीन महत्व पर प्रकाश डाला।

संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की विविधताओं को आज पूरी दुनिया देख रही है। रील्स के जरिए संस्कृति, पर्यटन और भोजन से जुड़े कई पहलुओं की जानकारी लोगों तक पहुंच रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक व विकृत सामग्री भी आ रही है, जो संस्कृति को नुकसान पहुँचा रही है। स्टैंडअप कॉमेडी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मनोरंजन के बहाने टिक्का-टिप्पणी और आघात करने का चलन बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति में कला को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है, जिससे नई पीढ़ी भारतीय कला दृष्टि से और गहराई से जुड़ सकेगी।

फिल्म समीक्षक बिनोद अनुपम ने कहा कि फिल्मों में जहां एक ओर हिंसा दिखाई देती है, वहीं कुछ फिल्में आदर्श परिवार की झलक भी प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने नई फिल्मों और राजश्री प्रोडक्शन की पारिवारिक फिल्मों के बीच अंतर को रेखांकित किया।

संगीत नाटक अकादमी के सदस्य व संस्कार भारती के अखिल भारतीय मंत्री डॉ. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि प्रेमचंद की कहानियों में भारतीय दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने जोर दिया कि फिल्मों में राष्ट्रभाव होना चाहिए और अनुकरणीय न होने वाले पात्रों को समाज के आदर्श के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि भारत का विचार आत्मा से जुड़ा है और कला का उद्देश्य जीवन, परिवार व राष्ट्र के लिए सामूहिक चेतना का निर्माण करना है।

नाट्य प्रशिक्षक कुमार रविकांत ने कहा कि भारतीय कला दृष्टि लोक जीवन में रची-बसी है। फिल्मों के माध्यम से विमर्श स्थापित कर समाज को उससे परिचित कराना आवश्यक है।

वरिष्ठ नृत्यांगना अंजुला कुमारी ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय कला दृष्टि का बोध कराती है। हमारी मिट्टी की खुशबू पूरे विश्व में फैली हुई है और युवा इसे और विस्तारित कर सकते हैं। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम् का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकगीतों व संस्कार गीतों में परिवार के सभी सदस्य शामिल होते थे, जो संयुक्त परिवार की परंपरा को दर्शाते हैं। आजकल हर रस्म में डीजे का चलन बढ़ गया है जिससे लोक संस्कृति का स्पर्श कम हो रहा है।

उन्होंने चावल का उदाहरण देते हुए कहा कि उससे भात, खीर और बिरयानी सब बन सकता है, और हर व्यंजन की अपनी उपयोगिता है। उसी तरह कला भी जीवन में विविध रूपों में योगदान देती है।

वरिष्ठ नाटककार मिथिलेश कुमार ने कहा कि साहित्य, कला और संगीत से भले ही आजीविका कठिन हो, लेकिन इससे सम्मान और पहचान जरूर मिलती है।

कार्यक्रम का संचालन सुदीपा घोष और नेहाल सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के निदेशक नीरज अग्रवाल ने दिया।

इस अवसर पर संस्कार भारती के केन्द्रीय कार्यालय प्रमुख अशोक तिवारी, उत्तर और दक्षिण बिहार के महामंत्री, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे।

आज का पंचांग
दिनांक 19/09/2025 शुक्रवार
आश्विन कृष्णपक्ष त्रयोदशी
रात्रि 11:36 उपरांत चतुर्दशी
नक्षत्र अश्लेशा
सुबह 07:05 उपरांत मघा
चन्द्र राशि -कर्क
सुबह 07:05 उपरांत सिह
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:37 सुबह
सूर्यास्त :05:49 संध्या
चंद्रोदय :04:03 सुबह (20 सितम्बर 2025 )
चंद्रास्त : 04:29 दोपहर
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:37 सुबह 07:08 सुबह,
लाभ 07:08 सुबह 08:40 सुबह
अमृत 08:40 सुबह 10:11 सुबह
काल 10:11 सुबह 11:43 सुबह
शुभ 11:43 सुबह 01:15 दोपहर
रोग 01:15 दोपहर 02:46 दोपहर
उद्देग 02:46 दोपहर 04:18 संध्या
चर 04:18 संध्या 05:49 संध्या
लगन :शरद
सुबह 07:43 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
सुबह 10:11 से 11:43 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:19 से 12:07 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 7 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा। भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।
लकी नंबर लकी कलर

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है।
लकी नंबर 4 लकी कलर भूरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पटना, 18 सितंबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बात की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। मुलाकात में जदयू और भाजपा के वरिष्ठ नेता, जैसे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद रहे।

पटना में दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद गृहमंत्री अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन पहुंच गए हैं। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री (विजय सिन्हा-सम्राट चौधरी) और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद हैं। कुछ ही देर में वे शाहाबाद प्रक्षेत्र और मगध के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भाजपा, जदयू, हम, लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी जोर-शोर से चर्चा चल रही है। कई सीटों पर सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि जीतन राम मांझी 15-20 सीटों की मांग कर रहे हैं, वहीं चिराग पासवान जदयू की मजबूत सीटों पर दावा ठोक रहे हैं, जिससे पेंच फंस गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया दौरे के बाद अमित शाह का यह दौरा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

आज का पंचांग
दिनांक 18 /09/2025 गुरुवार
आश्विन कृष्णपक्ष द्वादशी
रात्रि 11:24 उपरांत द्वादशी
नक्षत्र पुष्य
सुबह 06:32 उपरांत अश्लेशा
चन्द्र राशि -कर्क
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:36 सुबह
सूर्यास्त :05:50 संध्या
चंद्रोदय :03 06 सुबह (19 सितम्बर 2025 )
चंद्रास्त : 03:54 दोपहर
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 05:36 सुबह 07:08 सुबह,
रोग 07:08 सुबह 08:40 सुबह
उद्देग 08:40 सुबह 10:12 सुबह
चर 10:12 सुबह 11:43 सुबह
लाभ 11:43 सुबह 01:15 दोपहर
अमृत 01:15 दोपहर 02:47 दोपहर
काल 02:47 दोपहर 04:19 संध्या
शुभ 04:19 संध्या 05:50 संध्या
लगन :कन्या
सुबह 07:47 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
दोपहर 01:15 से 02:47 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:19 से 12:08 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे लाभ होगा .

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। आंखों का ख्याल रखें।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर फिरोजा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर लकी 4 कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सारण जिले के सोनपुर थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वाहन में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी।

पुलिस को छपरा से हाजीपुर की ओर एक वाहन के जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए त्रिभुवन चौक के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। वाहन चेंकिग के दौरान एक उजला रंग का वाहन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन से उतरकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।

जाँच एवं तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से 83.07 ली० अंग्रेजी शराब बरामद कर वाहन को जब्त किया गया तथा चालक को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में सोनपुर थाना कांड सं0-941/25, दिनांक-16.09.25 धारा-30 (ए) बिहार उत्पाद शुल्क अधिनियम 2016 दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस मामले में रत्नेश कुमार सिंह, पिता-टिगन सिंह, सा०-पचगछिया वार्ड -14, थाना-बथनामा, जिला-सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया है।

साथ ही उसके पास से अंग्रेजी शराब-83.07 ली0, 3 मोबाईल और एक चार चक्का वाहन जब्त किया है।

Chhapra: जय प्रकाश विश्वविद्यालय के सारण जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं वीगन आउटरीच संस्था के संयुक्त तत्वावधान में “फ़ूड, प्लानेट और हेल्थ” विषय पर एक वेबिनार का सफल आयोजन किया गया।

वीगन आउटरीच संस्था के साथ जागरूकता अभियान हेतु क्षेत्रीय निदेशालय एनएसएस की अनुमति प्रदान की है।

इस कार्यक्रम के संरक्षक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हरिश्चंद तथा संयोजक जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह थे।

वेबिनार के मुख्य वक्ता वीगन आउटरीच संस्था के कोऑर्डिनेटर अभिषेक दूबे रहे। प्रो. हरिश्चंद ने वेबिनार की औपचारिक शुरुआत करते हुए बताया कि इसमें वैश्विक पर्यावरण की वर्तमान स्थिति, भोजन की आदतों का पर्यावरण, स्वास्थ्य तथा पशु-पक्षियों पर प्रभाव, साथ ही जलवायु परिवर्तन और जैवविविधता विनाश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

जिससे आप छात्रों को काफ़ी लाभ मिलेगा। मुख्य वक्ता ने बताया कि हमारा भोजन केवल हमारे स्वास्थ्य से ही नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और जीव-जंतुओं के जीवन से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञ द्वारा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने दिया। यह वेबिनार प्रतिभागियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और करुणामय जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों व समाज में यह संदेश देना था कि व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करके भी हम अपने पर्यावरण, स्वास्थ्य और प्राणियों की रक्षा कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस वेबिनार में सैकड़ों छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक और खेल जगत में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रो. (डॉ.) हरेन्द्र कुमार वर्मा का मंगलवार देर रात पटना एम्स में निधन हो गया। वे लगभग दो माह से बीमार चल रहे थे और वहीं इलाजरत थे। उनके निधन से सारण सहित पूरे बिहार में शोक की लहर है।

शिक्षा, पत्रकारिता और खेल जगत से गहरा नाता

डॉ. वर्मा ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे न केवल अध्यापन और पत्रकारिता में सक्रिय रहे बल्कि खेल संगठनों से भी गहराई से जुड़े थे। उनके निधन से शिक्षा, पत्रकारिता, खेल और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वे बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव, सारण स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य, सारण जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष, बिहार भारोत्तोलन संघ के महासचिव, सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक, सारण जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष तथा भारतीय भारोत्तोलन, एथलेटिक और वॉलीबॉल संघों के तकनीकी पदाधिकारी रहे।

इसके अलावा वे रेडक्रॉस सोसाइटी के एक्टिंग चेयरमैन, रोटरी क्लब छपरा के पूर्व अध्यक्ष, सारण पुस्तकालय के सदस्य, सरस्वती शिशु मंदिर के वर्तमान संरक्षक और रामकृष्ण मिशन से जुड़े सक्रिय समाजसेवी थे।

उनका जीवन शिक्षा, सेवा और खेल के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के लिए समर्पित रहा। प्रो. वर्मा की स्मृति सदैव समाज और सारण की धरोहर बनी रहेगी।

समाज के लिए मिसाल

लोगों ने कहा कि डॉ. वर्मा का जीवन शिक्षा, सेवा और खेल के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के लिए समर्पित रहा। उनका जाना सारण के लिए अपूरणीय क्षति है।

उनके निधन की खबर सुनते ही शहर के बुद्धिजीवी, पत्रकार, समाजसेवी और खेल प्रेमी शोक व्यक्त करने पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता, शहजाद आलम, सुरेश सिंह, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मृदुल शरण, सीए अमित कुमार, आशा शरण, वीणा शरण, सुरभित दत्त, अविनाश कुमार, पंकज कुमार वर्मा, पंकज जायसवाल, डॉ. रविशंकर सिंह, हिमांशु गेसु, डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह समेत अनेक पत्रकार और समाजसेवी शामिल रहे।

 

कटरा, 17 सितंबर (हि.स.)। जयकारों के बीच जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। हाल ही में आए विनाशकारी भूस्खलन के कारण 22 दिनों तक यात्रा स्थगित रही थी। इस भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 घायल हो गए थे।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने अनुकूल मौसम की स्थिति में आज सुबह यात्रा को फिर से खोलने की घोषणा की जिससे बड़ी संख्या में कटरा शहर में डेरा डाले श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। कटरा शहर तीर्थयात्रियों का आधार शिविर है।

यात्रा के आरंभ स्थल बाणगंगा दर्शनी द्वार पर सैकड़ों तीर्थयात्री तड़के ही एकत्रित हो गए और तीर्थयात्रा शुरू होने पर अपार खुशी और राहत व्यक्त की।

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और मंदिर तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित किए जाने के बाद पहाड़ी पर स्थित मंदिर की ओर जाने वाले दोनों मार्गों से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू हो गई। तीर्थयात्रियों को वैध पहचान पत्र साथ रखने, निर्धारित मार्गों का पालन करने और जमीनी कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी गई है। पारदर्शिता और पता लगाने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिटी कार्ड आधारित ट्रैकिंग अनिवार्य है।

तीर्थस्थल बोर्ड ने अस्थायी तौर पर यात्रा के निलंबन के दौरान श्रद्धालुओं के धैर्य के लिए आभार व्यक्त किया। एक अधिकारी ने कहा कि यात्रा का फिर से शुरू होना हमारी सामूहिक आस्था और दृढ़ता की पुष्टि है और बोर्ड इस पवित्र तीर्थस्थल की पवित्रता, सुरक्षा और गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

महाराष्ट्र से आए एक समूह की महिला तीर्थयात्री ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि यात्रा फिर से शुरू हो गई है। हम दो दिन पहले पुणे से आधार शिविर पहुँचे थे और इंतज़ार करना मुश्किल था लेकिन हमें यकीन था कि अपने गृहनगर लौटने से पहले हम दर्शन ज़रूर करेंगे।

तीर्थयात्रियों ने यात्रा के फिर से शुरू होने को बहुत खास दिन बताया और कहा कि तीर्थस्थल के दर्शन करना आशीर्वाद है और हम इसे संभव बनाने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं। तीर्थस्थल बोर्ड ने सभी तीर्थयात्रियों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और आधिकारिक संचार माध्यमों से अपडेट रहने का आग्रह किया है।

अब मार्ग सुरक्षित घोषित होने के साथ ही आने वाले दिनों, खासकर 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले आगामी नवरात्रि के दौरान तीर्थयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

तीर्थयात्रा 26 अगस्त को स्थगित कर दी गई थी जब मंदिर जाने वाले मार्ग पर एक बड़े भूस्खलन के कारण जनहानि हुई थी।

Chhapra: आज पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जा रही है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार माना जाता है। इस अवसर पर कारखानों, कार्यशालाओं, दुकानों, निर्माण स्थलों और विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया है।

सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने कार्यस्थलों को साफ-सुथरा कर रंग-बिरंगी सजावट में जुटे हैं। जगह-जगह पूजा-पंडालों में विशेष हवन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। लोग पूरे उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा से अपने कारोबार और कामकाज में प्रगति की कामना करते हैं।

शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में पूजा का खास नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रमिकों और कर्मचारियों ने एक साथ पूजा में हिस्सा ले रहे हैं।

धार्मिक मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने स्वर्ग, द्वारका, लंका सहित कई महानगरों और दिव्य अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया था। इसलिए उन्हें वास्तुकार और शिल्प विज्ञान का देवता कहा जाता है। यही कारण है कि इस दिन कारीगर, इंजीनियर, श्रमिक और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग विशेष श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा है कि “विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्य के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। मैं आशा करता हूं कि सभी श्रमिक बंधु एवं श्रम संगठन राज्य के औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। मेरा विश्वास है कि सभी श्रमिक भाई-बहनों के सहयोग से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

आज का पंचांग
दिनांक 17/09/2025 बुधवार
आश्विन कृष्णपक्ष एकादशी
रात्रि 11:39 उपरांत द्वादशी
नक्षत्र पुनवर्सु
सुबह 06:26 उपरांत पुष्य
चन्द्र राशि -कर्क
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:36 सुबह
सूर्यास्त :05:51संध्या
चंद्रोदय :02:05 रात्रि (18 सितम्बर 2025 )
चंद्रास्त : 03;13 दोपहर
ऋतू :वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
लाभ 05:36 सुबह 07:08 सुबह,
अमृत 07:08 सुबह 08:40 सुबह
काल 08:40 सुबह 10:12 सुबह
शुभ 10:12 सुबह 11:44 सुबह
रोग 11:44 सुबह 01:16 दोपहर
उद्देग 01:16 दोपहर 02:48 दोपहर
चर 02:48 दोपहर 04:19 संध्या
लाभ 04:19 संध्या 05:51 संध्या
लगन :सिह
सुबह 05:38 उपरांत कन्या लगन
राहुकाल
सुबह 11:44 से 01:16 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
आज कोई नहीं
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।
लकी नंबर 7 लकी कलर फिरोजा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
लकी नंबर 7 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें।
लकी नंबर 5 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैंगनी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।
लकी नंबर 6 लकी कलर संतरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
साभार ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपोलो टायर्स को टीम इंडिया का नया प्रमुख प्रायोजक (स्पॉन्सर) घोषित किया है। अब भारतीय पुरुष और महिला टीम की जर्सी पर सभी मैचों में अपोलो टायर्स का लोगो नजर आएगा। यह करार मार्च 2028 तक चलेगा।

गुरुग्राम स्थित अपोलो टायर्स ने 579 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर कैनवा और जेके सीमेंट को पीछे छोड़ दिया। इसका मतलब है कि कंपनी को हर घरेलू या द्विपक्षीय मुकाबले पर करीब 4.77 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और अन्य बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में यह रकम लगभग 1.72 करोड़ रुपये प्रति मैच होगी।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि अपोलो टायर्स का टीम इंडिया से जुड़ना हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन का नतीजा है। यह सिर्फ समझौता नहीं, बल्कि भरोसे की साझेदारी है।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है। भारतीय क्रिकेट की लोकप्रियता और अपोलो टायर्स की पहचान मिलकर बड़ी सफलता दिलाएंगे।

अपोलो टायर्स के उपाध्यक्ष नीरज कंवर ने कहा कि क्रिकेट देश का सबसे बड़ा खेल है। टीम इंडिया का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। यह साझेदारी हमारे ब्रांड को मजबूत बनाएगी और खेल को नई ऊंचाई देगी।

– मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने पटना मेट्रो के डिपो, रॉलिंग स्टॉक तथा प्रायोरिटी कॉरिडोर का किया निरीक्षण

पटना, 16 सितंबर (हि.स.)। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने मंगलवार को पटना मेट्रो डिपो, रॉलिंग स्टॉक तथा प्रायोरिटी कॉरिडोर के तीन स्टेशनों का निरीक्षण किया और सुरक्षा, संचालन तथा अनुरक्षण से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रॉलिंग स्टॉक, स्टेशन सुविधाओं एवं डिपो की प्रत्येक बिंदु की गहन समीक्षा की और सुरक्षा, संरक्षा व परिचालन मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही पटना मेट्रो ने आम लोगों के लिए सुरक्षित, आधुनिक और विश्वसनीय परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में अपना एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है।

निरीक्षण के बाद एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग सह पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह, पीएमआरसीएल की अपर प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा शर्मा के साथ पीएमआरसीएल एवं डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये।

बैठक में जनक कुमार गर्ग ने स्पष्ट कहा कि मेट्रो के संचालन में जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेट्रो का संचालन शुरू करने के लिए सभी सुरक्षा व परिचालन प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन अनिवार्य है। परियोजना के प्रत्येक चरण जैसे योजना, निर्माण, संचालन व अनुरक्षण में सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाएगा।

गर्ग ने सभी हितधारकों के बीच संपूर्ण समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान सुरक्षा, संचालन और अनुरक्षण से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रॉलिंग स्टॉक को 40 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलाकर सभी मानकों की खुद जांच की।