Breaking News

असम में सीआरपीएफ कैंप में गोलीबारी, दो जवानों की हत्या के बाद एएसआई ने की आत्महत्या

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

VIPS
विज्ञापन

-एक जवान गंभीर रूप से घायल, घटना के कारणों की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

नगांव (असम), 04 अगस्त (हि.स.)। असम के नगांव जिले के कातीमारी स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 34वीं बटालियन के कैंप में मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित एएसआई ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश निवासी एएसआई/जीडी बल्लानी प्रेमाबरम की मेन गेट पर ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान वह अपने निर्धारित सर्विस हथियार के बिना पाए गए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर कैंप के गार्ड रूम से एक इंसास राइफल ली और क्वार्टर गार्ड के पिछले हिस्से की ओर चले गए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सबसे पहले उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल (एचवी/जीडी) विष्णु प्रसाद बघेल पर गोली चलाई। गंभीर रूप से घायल बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कैंप आए एसआई/जीडी रामनवल सिंह यादव पर भी गोली चला दी, जिससे उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसके बाद आरोपित ने बी/171 बटालियन के एएसआई/मैन गोविंद श्रीपुल पर भी गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोलीबारी के बाद बल्लानी प्रेमाबरम बी/171 बटालियन की बैरक में गए और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल एएसआई गोविंद श्रीपुल को तत्काल ड्यू केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी एसआई/जीडी रामनवल सिंह यादव, मध्य प्रदेश निवासी हेड कॉन्स्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल तथा कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले आंध्र प्रदेश निवासी एएसआई/जीडी बल्लानी प्रेमाबरम के रूप में हुई है।

फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुरक्षा अधिकारियों ने घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें