Breaking News

AIIMS में पहली बार की गई 11 साल के बच्चे की लैप्रोस्कोपिक व्हिपल सर्जरी

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 23 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने पहली बार किसी बच्चे की लैप्रोस्कोपिक व्हिपल सर्जरी की है। यह उपलब्धि पीडियाट्रिक एंडोस्कोपिक सर्जन्स ऑफ इंडिया (पेसिकॉन 2026) के 21वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान सामने आई। इसका आयोजन एम्स के बाल शल्य चिकित्सा विभाग की ओर से किया जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

व्हिपल प्रक्रिया को चिकित्सकीय भाषा में पैंक्रियाटिकोड्यूओडेनेक्टॉमी कहा जाता है। इसे सामान्य सर्जरी की सबसे जटिल शल्य प्रक्रियाओं में गिना जाता है। इस ऑपरेशन में अग्न्याशय का सिर, छोटी आंत का एक हिस्सा, पित्ताशय और पित्त नली को हटाया जाता है। अब तक यह सर्जरी आमतौर पर खुले ऑपरेशन

SHARDA
विज्ञापन

के जरिये होती थी, वह भी अधिकतर वयस्क मरीजों में। बच्चे में इस सर्जरी को लैप्रोस्कोपिक यानी दूरबीन विधि से करना भारत में पहली बार हुआ है। एम्स के डॉक्टरों के अनुसार, 11 साल की लड़की पूरी तरह से लैप्रोस्कोपिक विधि के माध्यम से इस जटिल प्रक्रिया से गुजरने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की मरीज बन गई है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

एम्स के बाल शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख प्रो. संदीप अग्रवाल ने इसे भारतीय बाल शल्य चिकित्सा के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बच्चों में शरीर की बनावट अलग होती है, ऐसे में इतनी जटिल सर्जरी को न्यूनतम चीरे के जरिए करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। यह ऑपरेशन लगभग साढ़े आठ घंटे तक चला, जिसमें शरीर पर केवल चार छोटे चीरे लगाए गए थे। इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंजन कुमार धुआ ने किया था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस केस प्रस्तुति को सम्मेलन में मौजूद देशभर के विशेषज्ञों ने सराहा। सर्जरी से जुड़े हर पहलू रोगी चयन, ऑपरेशन की योजना, तकनीकी चुनौतियां और जटिलताओं से बचाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

एम्स दिल्ली में पहली बार पूर्ण रूप से लैप्रोस्कोपिक पैंक्रियाटिकोड्यूओडेनेक्टॉमी (जिसे व्हिपल सर्जरी भी कहा जाता है) मार्च 2025 में की गई थी। यह सर्जरी झारखंड के गढ़वा की एक 11 वर्षीय लड़की पर की गई थी, जिसे ‘सॉलिड स्यूडोपापिलरी एपिथेलियल नियोप्लाज्म’ नामक एक दुर्लभ अग्न्याशय ट्यूमर था।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें