पटना, 04 मई (हि.स.)। भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु रविवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया स्थित गंगा पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को सूचना भवन के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विक्रमशिला सेतु का एक स्पैन गिर गया है, जिसे दुरुस्त करने में लगभग तीन महीने का समय लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष दिसंबर तक विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू किए जाने की संभावना है। छपरा जिला अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को होगा आयोजन उन्होंने भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा दिखाई गई तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कदम उठाते हुए पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि पुल पर यातायात का अत्यधिक दबाव था और हाल ही में पटना से भेजी गई जांच टीम ने भी इसमें कई तकनीकी खामियां पाई थीं। मरम्मत कार्य में आईआईटी पटना का सहयोग भी लिया जाएगा। शिक्षकों की लड़ाई सड़क, सदन और न्यायालय तक लड़ेंगे : डॉ. राहुल राज वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उत्तर बिहार जाने वाले वाहनों को मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु से और उत्तर बिहार से भागलपुर आने वाले वाहनों को खगड़िया स्थित गंगा पुल से गुजरने की सलाह दी गई है। फिलहाल भागलपुर और नवगछिया के बीच पीपा पुल बनाने की योजना को मानसून को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, नवगछिया से भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री डालने वालों के खिलाफ 4 महीने में 128 एफआईआर डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क कर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से भी मदद मांगी है, जिस पर रक्षा मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि यह घटना रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे हुई, जब पुल के 133 नंबर पिलर के पास धंसाव शुरू हुआ। इसके बाद एहतियातन यातायात रोक दिया गया, लेकिन कुछ ही देर में पुल का वह हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 04 मई (हि.स.)। भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु रविवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया स्थित गंगा पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को सूचना भवन के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विक्रमशिला सेतु का एक स्पैन गिर गया है, जिसे दुरुस्त करने में लगभग तीन महीने का समय लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष दिसंबर तक विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू किए जाने की संभावना है।
उन्होंने भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा दिखाई गई तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कदम उठाते हुए पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि पुल पर यातायात का अत्यधिक दबाव था और हाल ही में पटना से भेजी गई जांच टीम ने भी इसमें कई तकनीकी खामियां पाई थीं। मरम्मत कार्य में आईआईटी पटना का सहयोग भी लिया जाएगा।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उत्तर बिहार जाने वाले वाहनों को मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु से और उत्तर बिहार से भागलपुर आने वाले वाहनों को खगड़िया स्थित गंगा पुल से गुजरने की सलाह दी गई है। फिलहाल भागलपुर और नवगछिया के बीच पीपा पुल बनाने की योजना को मानसून को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, नवगछिया से भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क कर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से भी मदद मांगी है, जिस पर रक्षा मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यह घटना रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे हुई, जब पुल के 133 नंबर पिलर के पास धंसाव शुरू हुआ। इसके बाद एहतियातन यातायात रोक दिया गया, लेकिन कुछ ही देर में पुल का वह हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।