नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए बताया कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में कुछ समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसी खबरें प्रसारित हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वर्ष के अंत तक आधार कार्ड को केवल फोटो और क्यूआर कोड तक सीमित कर दिया जाएगा। मंत्रालय ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के किसी भी बदलाव की कोई योजना नहीं है और इस संबंध में फैल रही खबरें भ्रामक हैं, जो लोगों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा कर रही हैं। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत मंत्रालय ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार की अपुष्ट खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों पर ध्यान न दें तथा केवल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और पीआईबी के आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंत्रालय ने मीडिया संस्थानों से भी आग्रह किया है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित न करें और केवल प्रमाणिक जानकारी ही साझा करें।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए बताया कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार, हाल ही में कुछ समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसी खबरें प्रसारित हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वर्ष के अंत तक आधार कार्ड को केवल फोटो और क्यूआर कोड तक सीमित कर दिया जाएगा। मंत्रालय ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है।
मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के किसी भी बदलाव की कोई योजना नहीं है और इस संबंध में फैल रही खबरें भ्रामक हैं, जो लोगों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा कर रही हैं।
मंत्रालय ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार की अपुष्ट खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों पर ध्यान न दें तथा केवल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और पीआईबी के आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।