Breaking News

अमेरिका ने ईरानी जहाज पर गोली चलाई, कब्जे में लिया, तेहरान की बदला लेने की धमकी

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

तेहरान/वाशिंगटन, 20 अप्रैल (हि.स.)। ईरान और अमेरिका में संघर्ष विराम की अवधि के बीच ओमान की खाड़ी में घटी घटना से दोनों देशों के बीच चल रहे शांति वार्ता के प्रयासों को झटका लगा है। ईरान की सेना ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका से कंटेनर जहाज पर गोलीबारी करने और उसे कब्जे में लेने का बदला लिया जाएगा। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्ट आईआरआईबी के अनुसार, ईरान की सेना ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “हमलावर संयुक्त राज्य अमेरिका ने ओमान सागर के जल क्षेत्र में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए और समुद्री रास्ते पर डाका डाला है।”

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सीएनएन, अल जजीरा, सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सेना ने कहा कि अमेरिका ने जहाज के नेविगेशनल उपकरणों को नष्ट कर दिया। जहाज के डेक पर अपने सैनिक तैनात कर दिए हैं। पोस्ट में कहा गया है कि ईरान की सेना जल्द ही अमेरिका की इस सशस्त्र समुद्री डकैती का जवाब देंगी। इस बीच अमेरिकी सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि एक अमेरिकी डिस्ट्रॉयर ने ईरान के झंडे वाले एक जहाज पर कई राउंड फायरिंग की। यह जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को बाकायदा इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी किया है। कमांड ने कहा कि नाकाबंदी शुरू होने के बाद से अमेरिका ने 25 कमर्शियल जहाजों को वापस मुड़ने या ईरान के किसी बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

ओमान की खाड़ी में हुई इस घटना से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के साथ बातचीत के लिए अपनी टीम इस्लामाबाद भेज रहे हैं। अब ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी नाकाबंदी नहीं हटाता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी। इस बीच ईरान फार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया है कि ईरान ने युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सरकारी इमारतों की बिक्री करने का फैसला किया है।

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ एक फोन बातचीत में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की नाकाबंदी संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन है। राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को आशंका है कि ट्रंप “कूटनीति के साथ विश्वासघात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की कि एक ईरानी मालवाहक जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी को चकमा देने की कोशिश की थी। वह अब अमेरिका के कब्जे में है। अमेरिका यह देख रहा है कि जहाज पर क्या-क्या मौजूद है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें