Breaking News

सारण में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, मध्यस्थता व लोक अदालत की दी गई जानकारी

1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय शेरपुर, छपरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर “Pre-Institution Commercial Mediation (ADR)” विषय पर केंद्रित रहा।

विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पुनीत कुमार गर्ग के निर्देशन में किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता बेदार बख्त ने मध्यस्थता (ADR) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को अपने सुलहनीय वादों का निपटारा आपसी सहमति से कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्थायी लोक अदालत के माध्यम से भी विवाद समाधान की प्रक्रिया को सरल बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई, जिससे आम नागरिक न्याय तक आसानी से पहुंच सकें।

विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण के पारा विधिक स्वयंसेवक आनन्द कुमार सिंह उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें