Chhapra: आरपीएफ छपरा द्वारा गाड़ी संख्या 13106 बलिया–सियालदह एक्सप्रेस के आगमन पर छपरा जंक्शन पर निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को महिला रेल यात्री से चोरी किए गए लेडीज पर्स, आधार कार्ड, मोबाइल, बच्चों के चांदी के ब्रेसलेट एवं ₹3470 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्यामजने कुमार, थाना जोगबनी, जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने महिला यात्री से एसी कोच में चढ़ने के दौरान चोरी की घटना को स्वीकार किया। अभियुक्त को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस, छपरा को सुपुर्द कर दिया गया। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा तथा बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: आरपीएफ छपरा द्वारा गाड़ी संख्या 13106 बलिया–सियालदह एक्सप्रेस के आगमन पर छपरा जंक्शन पर निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को महिला रेल यात्री से चोरी किए गए लेडीज पर्स, आधार कार्ड, मोबाइल, बच्चों के चांदी के ब्रेसलेट एवं ₹3470 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्यामजने कुमार, थाना जोगबनी, जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने महिला यात्री से एसी कोच में चढ़ने के दौरान चोरी की घटना को स्वीकार किया। अभियुक्त को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस, छपरा को सुपुर्द कर दिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा तथा बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।