Breaking News

सीवान रूट पर रेलवे की सख्ती, लिच्छवी व स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में अवैध वेंडिंग का खुलासा

विज्ञापन

सीवान, 14 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीवान रूट पर बड़ी कार्रवाई की गई है।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाणिज्य निरीक्षकों की टीम द्वारा छपरा, सीवान, बलिया एवं गाजीपुर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बलिया से छपरा के बीच पेंट्री कार की जांच के दौरान 6 व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेनाल्टी सहित टिकट बनाया गया, जिससे कुल 4910 रुपए रेल राजस्व प्राप्त हुआ। साथ ही पेंट्री कार से 70 बोतल अनधिकृत “दिव्य जल” पानी जब्त कर पार्सल कार्यालय छपरा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गाड़ी संख्या 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस में मऊ से सीवान के बीच जांच के दौरान पेंट्री कार से 12 कार्टून अनधिकृत “अनुजल” पानी बरामद किया गया। सभी कार्टून को सीज कर वाणिज्य अधीक्षक, सीवान को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी कार्रवाई करते हुए 3 अनधिकृत वेंडरों को पैकेज्ड पेयजल, कोल्ड ड्रिंक एवं आइसक्रीम बेचते हुए पकड़ा गया। उनके पास मौजूद सामग्री को जब्त कर रेलवे सुरक्षा बल को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया।

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें