Breaking News

बिहार के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 07 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में तेज धूप और तापमान में हुई वृद्धि से इन दिनाें लाेगाें काे भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच माैसम विभाग ने माैसम में बदलाव के संकेत दिये है। मंगलवार को बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के संयुक्त प्रभाव से राज्य में अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बन रही हैं। इसके असर से अगले तीन से चार दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश, वज्रपात, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। खासतौर पर 8 और 9 अप्रैल को मौसम की सक्रियता अधिक रहने की संभावना है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पटना में छाये रहेंगे आंशिक बादल,हल्की बारिश की संभावना

मंगलवार को भी पटना में आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा बना रहेगा। कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम में आए इस बदलाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ठंडी और नमी युक्त हवाएं ला रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी से उठ रही नम हवाएं बिहार की ओर बढ़ रही हैं। इसके अलावा ओडिशा के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम और अधिक अस्थिर हो गया है, जिससे बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें