Breaking News

पश्चिम एशिया संकट के बीच समाचार चैनलों की टीआरपी पर रोक को चार सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। केंद्र सरकार ने टीवी समाचार चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स यानी टीआरपी को और चार सप्ताह के लिए रोकने का निर्णय लिया है। यह कदम संकट के समय फैलने वाली अटकलों और सनसनीखेज खबरों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल(बीएआरसी) को यह निर्देश इजराइल-ईरान संघर्ष के दौरान गलत और काल्पनिक खबरों के प्रसारण के बाद दिया है, ताकि जनता में दहशत न फैले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि कुछ समाचार चैनल अनावश्यक रूप से सनसनीखेज तरीके से युद्ध की स्थिति को प्रसारित कर रहे हैं। इस तरह की सामग्री से आम जनता में भ्रम और भय का माहौल बन सकता है। विशेषकर प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के परिजनों में चिंता और असुरक्षा की भावना बढ़ने की आशंका रहती है।

विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने चार सप्ताह के लिए टीवी समाचार चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग पर रोक लगा दी है । इस दौरान चैनलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन सामान्य प्रक्रिया के तहत नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए सरकार ने 6 मार्च को समाचार चैनल के लिए टीआरपी को चार हफ्ते के लिए बंद रखने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें