Breaking News

छपरा: रसोई गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण में रसोई गैस की व्यवस्थित आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में सभी आयल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक में

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन
  • गैस वितरण से संबंधित सभी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर हर हाल में निष्पादन सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश।
  • गैस डिलीवरी के बैकलॉग को कम कर उपभोक्ताओं के प्रतीक्षा समय को घटाने पर जोर।
  • विभिन्न एजेंसियों के बीच दैनिक स्तर पर सिलिंडर स्टॉक का संतुलित वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश।
  • जिला आपूर्ति नियंत्रण कक्ष में प्राप्त 632 शिकायतों में से 574 का निष्पादन, शेष 58 शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश।
  • जिले में पीएनजी (PNG) कनेक्शन के विस्तार में तेजी लाने हेतु संबंधित एजेंसियों को मानव बल बढ़ाकर समयबद्ध कार्य करने का निर्देश।
  • अब तक जिले में 11,022 घरों में पीएनजी कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।
  • सभी गैस एजेंसियों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट लेने का निर्देश।
  • आम नागरिकों से अपील की गई कि गैस से संबंधित समस्याओं की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06152-245023 / 245026 पर दर्ज कराएं (समय: प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक)।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, IOCL/BPCL/HPCL के प्रतिनिधि, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (IOC), सारण के वरीय प्रबंधक, पीएनजी कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी भी जुड़े।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें