Chhapra: शहीद दिवस की पूर्व संध्या एवं बिहार दिवस के पावन अवसर पर ‘फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया’ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में राष्ट्रपति पदक विजेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित युवाओं को प्रेरित किया। उनके साथ एफएफ लाडली विंग की संयोजिका रचना पर्वत, जिलाध्यक्ष मकेश्वर पंडित, सदस्य अर्पिता राज, कुमारी ज्योत्सना, केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका शीला कुमारी एवं निर्भय सम्राट ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। बिहार: एक साल के लिए टला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस अवसर पर मंटू कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और एक छोटे से प्रयास से किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि इससे अनेक जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: शहीद दिवस की पूर्व संध्या एवं बिहार दिवस के पावन अवसर पर ‘फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया’ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शिविर में राष्ट्रपति पदक विजेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित युवाओं को प्रेरित किया। उनके साथ एफएफ लाडली विंग की संयोजिका रचना पर्वत, जिलाध्यक्ष मकेश्वर पंडित, सदस्य अर्पिता राज, कुमारी ज्योत्सना, केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका शीला कुमारी एवं निर्भय सम्राट ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर मंटू कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और एक छोटे से प्रयास से किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि इससे अनेक जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।