Breaking News

वैभव श्रीवास्तव होंगे सारण के नए जिलाधिकारी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी वैभव श्रीवास्तव सारण के नए जिलाधिकारी होंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

वे फिलहाल निदेशक, सूचना एवं जन-सम्पर्क, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति, पटना) के पदभार में थे।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

नीतीश सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की दूसरी लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में 13 जिलों में नए जिलाधिकारी की तैनाती की गई है। जबकि दूसरी सूची में कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव लेवल के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के सेंथिल कुमार को अब बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर विकास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह अगले आदेश तक सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव और बेल्ट्रॉन के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। यह अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग के तहत जांच आयुक्त, खान आयुक्त, खनिज विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव सरवनन एम को ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया है। इन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने को कहा गया है ।जबकि पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार और पुटकलकट्टी को स्थानांतरित करते हुए नगर विकास विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है । यह मेट्रो के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें