Chhapra: छपरा विधि मंडल के चुनाव में हुए मतदान की मतों की गणना शनिवार को हुई। मतगणना के बाद पूर्व महामंत्री रविरंजन प्रसाद सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं शशि भूषण त्रिपाठी महामंत्री और दुर्गेश प्रकाश बिहारी कोषाध्यक्ष चुने गए। विधिमंडल परिसर में सुबह शुरू हुई मतगणना के दौरान सबसे पहले अध्यक्ष और महामंत्री पद के परिणाम घोषित किए गए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दुर्गेश प्रकाश बिहारी ने जीत दर्ज की। विधिमंडल परिसर में परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर बधाई दी। कोर्ट परिसर में मिठाई बांटी गई और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शाम को घोषित हुआ अंतिम परिणामपूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह मतगणना का कार्य शुरू हुआ। शाम में कोषाध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मतपत्रों की पहले छंटाई की गई और फिर उनके बंडल बनाए गए। पहले दिन की मतगणना के बाद प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था। संस्कार भारती के सुर वंदन कार्यक्रम में सुर, ताल और काव्य की बही सरिता विकास का दिया भरोसाचुनाव में विजयी हुए अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने विधि मंडल के चतुर्दिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों को भुलाकर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। निर्वाचन पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्थामतगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाची पदाधिकारी कल्याण किशोर तथा निर्वाचन पदाधिकारी मधुसूदन मंडल, बृजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू और श्याम किशोर मिश्रा पूरे दिन मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रामजयपाल कॉलेज में योग शिविर आयोजित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय हैं डॉ. राहुल राज, शिक्षक संघ पदाधिकारियों से की मुलाकात
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा विधि मंडल के चुनाव में हुए मतदान की मतों की गणना शनिवार को हुई। मतगणना के बाद पूर्व महामंत्री रविरंजन प्रसाद सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं शशि भूषण त्रिपाठी महामंत्री और दुर्गेश प्रकाश बिहारी कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विधिमंडल परिसर में सुबह शुरू हुई मतगणना के दौरान सबसे पहले अध्यक्ष और महामंत्री पद के परिणाम घोषित किए गए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दुर्गेश प्रकाश बिहारी ने जीत दर्ज की। विधिमंडल परिसर में परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर बधाई दी। कोर्ट परिसर में मिठाई बांटी गई और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
शाम को घोषित हुआ अंतिम परिणाम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह मतगणना का कार्य शुरू हुआ। शाम में कोषाध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मतपत्रों की पहले छंटाई की गई और फिर उनके बंडल बनाए गए। पहले दिन की मतगणना के बाद प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया था।
विकास का दिया भरोसा चुनाव में विजयी हुए अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने विधि मंडल के चतुर्दिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों को भुलाकर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
निर्वाचन पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्था मतगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाची पदाधिकारी कल्याण किशोर तथा निर्वाचन पदाधिकारी मधुसूदन मंडल, बृजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू और श्याम किशोर मिश्रा पूरे दिन मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।