Breaking News

सारण में विशेष अभियान: शराब कारोबारी सहित 36 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई। विगत 24 घंटे के दौरान चलाए गए इस अभियान में शराब कारोबारी सहित कुल 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध शराब भी जब्त की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों और अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर पूर्ण पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए 11 मार्च 2026 को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत देशी शराब भट्टियों को ध्वस्त करने तथा शराब से जुड़े अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए भी कार्रवाई की गई।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान कुल 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शराब सेवन के आरोप में 8, शराब कारोबार में 6, आर्म्स एक्ट में 1, वारंट के मामलों में 14, हत्या के प्रयास में 1, खनन से जुड़े मामले में 1, दहेज अधिनियम में 1, अपहरण के मामले में 1 तथा अन्य मामलों में 3 अभियुक्त शामिल हैं।

अभियान के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक वाहन जांच भी की गई। इस दौरान कुल 138 वाहनों से 2 लाख 34 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई के क्रम में 26.9 लीटर अवैध शराब, एक अपहृत व्यक्ति तथा एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें