Chhapra: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदी घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। घाटों पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी देखी गई। जलालपुर सीएचसी पहुंचे डीएम, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति का लिया जायजा हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से पापों का नाश होता है तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत राजेन्द्र कॉलेज में हुआ व्याख्यान सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव आएंगे नजर
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदी घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। घाटों पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी देखी गई।
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से पापों का नाश होता है तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।