Breaking News

ट्यूशन शिक्षक ने की दो बच्चों की पिटाई, थाने में शिकायत

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम, 11 मार्च (हि.स.)।

SHARDA
विज्ञापन

जुगसलाई थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक की क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा में कम अंक आने से नाराज़ शिक्षक ने दो छोटे बच्चों को बुरी तरह पीट दिया। इस मारपीट में एक बच्ची की उंगली टूट गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जुगसलाई निवासी तैयबा के बच्चे गुलाम गौश और मायरा फिरदौस स्थानीय शिक्षक प्रभात के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। दोनों बच्चे बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र हैं। सोमवार को स्कूल में परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। मंगलवार को दोनों बच्चे अपना रिजल्ट लेकर ट्यूशन शिक्षक के पास पहुंचे थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बताया जाता है कि जैसे ही शिक्षक प्रभात ने बच्चों के कम अंक देखे, वह गुस्से से भड़क उठा और दोनों को डंडे और हाथ से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बच्चों को इस तरह पीटा गया कि उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान पड़ गए और मायरा फिरदौस की एक उंगली भी फ्रैक्चर हो गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि जब वह शाम को ट्यूशन से बच्चों को लेने पहुंचीं तो उनका बेटा डरा हुआ था और शिक्षक को धक्का देकर उनके पास भाग आया। घर पहुंचने पर जब बच्चों की हालत देखी गई तो परिजनों के होश उड़ गए। दोनों बच्चों के शरीर पर मारपीट के निशान थे और बेटी की उंगली टूट चुकी थी। इफ्तार के समय बच्चों की हालत देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार की रात जुगसलाई थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें