Breaking News

जयमाल समारोह में कथित प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली, इलाजरत

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

बक्सर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत चौसा मल्लाह टोली में मंगलवार की देर रात दरवाजे पर बारात तथा स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन का जयमाल समारोह चल रहा था। अचानक गोली की आवाज हुयी और माहौल चीख-पुकार में बदल गयी। पता चला कि दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर से बारात चौसा आई थी। जयमाल की रस्म चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे। इसी दौरान मुंह बांधे एक युवक अचानक मंच पर चढ़ गया और दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष), पिता नंद जी मल्लाह, को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल दुल्हन ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाला युवक पड़ोस का दीनबंधु मल्लाह है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक एकतरफा प्रेम करता था और पहले भी शादी का विरोध जता चुका था।

मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें