पटना, 20 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा गृह विभाग अपने पास नहीं रखने के बाद से अपराध की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है, जिससे प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर हुआ है। सारण के प्रख्यात सामाजिक एवं राष्ट्रवादी चिंतक पं. शंभू कमलाकर मिश्र का निधन उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष के विधायकों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के सदस्य जनता से जुड़े मुद्दे उठाते हैं, तो सत्तारूढ़ दल के विधायक हंगामा कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश करते हैं। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन तेजस्वी यादव ने राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ती अपराध की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित तेजस्वी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 20 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा गृह विभाग अपने पास नहीं रखने के बाद से अपराध की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है, जिससे प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर हुआ है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष के विधायकों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के सदस्य जनता से जुड़े मुद्दे उठाते हैं, तो सत्तारूढ़ दल के विधायक हंगामा कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश करते हैं।
तेजस्वी यादव ने राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ती अपराध की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ