Breaking News

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का पोस्टर आया सामने

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पिछले कुछ वर्षों में बॉबी देओल ने अपने करियर में जबरदस्त बदलाव देखा है और लगातार अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। ‘हरी हारा वीरा मल्लू’ और ‘कंगुआ’ जैसी साउथ फिल्मों में खलनायक के दमदार किरदार निभाने के बाद अब उनकी हिंदी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर भी नई अपडेट सामने आई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें बॉबी देओल का इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में लाल और हरे रंग के कॉन्ट्रास्ट के बीच वह धूप का चश्मा पहने सलाखों के पीछे खड़े नजर आते हैं और उनकी तीखी नजरें दर्शकों को आकर्षित करती हैं। फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी ने किया है, जबकि इसे जी स्टूडियोज का समर्थन प्राप्त है। इसकी कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले ‘पाताल लोक’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘कोहरा’ जैसी चर्चित परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके कलाकारों में सान्या मल्होत्रा, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, नागेश भोसले, सपना पब्बी और रिद्धि सेन जैसे कलाकार शामिल हैं।

गौरतलब है कि ‘बंदर’ का प्रीमियर 2025 में आयोजित 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विशेष प्रस्तुति श्रेणी के तहत किया जा चुका है, जहां इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें