Chhapra: महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से क्रमवार फीडबैक लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सार्वजनिक जुलूस के आयोजन हेतु लाइसेंस लेना अनिवार्य प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक जुलूस के आयोजन हेतु लाइसेंस अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा किसी भी प्रकार के जातिगत या धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले गीत-संगीत के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया सेल 24 घंटे सक्रिय रहकर निगरानी करेगा। आज का पंचांग | राशिफल | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष दशमी शोभायात्रा के सभी निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन प्रशासन ने निर्देश दिया कि शोभायात्रा के सभी निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन किया जाए। जुलूस मार्ग में ढीले अथवा नीचे लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करने, बाधक पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने तथा आवश्यकतानुसार तकनीकी आधार पर बिजली आपूर्ति को विनियमित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी जुलूसों की सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति परमेंद्र कुमार बाजपेई पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेंका मोबिल, पुलिस जांच में जुटी बैठक में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी जुड़े रहे। बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों में उद्योग लगाने को मिलेगी स्वीकृतिः मुख्यमंत्री
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से क्रमवार फीडबैक लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
सार्वजनिक जुलूस के आयोजन हेतु लाइसेंस लेना अनिवार्य
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक जुलूस के आयोजन हेतु लाइसेंस अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा किसी भी प्रकार के जातिगत या धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले गीत-संगीत के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
1 / 4
विज्ञापन
अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया सेल 24 घंटे सक्रिय रहकर निगरानी करेगा।
प्रशासन ने निर्देश दिया कि शोभायात्रा के सभी निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन किया जाए। जुलूस मार्ग में ढीले अथवा नीचे लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त करने, बाधक पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने तथा आवश्यकतानुसार तकनीकी आधार पर बिजली आपूर्ति को विनियमित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
1 / 2
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से सभी जुलूसों की सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था), नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी जुड़े रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।