Breaking News

होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल पहली बार एस्ट्रोनॉमी आधारित कार्यशाला का आयोजन, जिला जज पुनित कुमार गर्ग ने किया उद्घाटन

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिले में पहली बार एस्ट्रोनॉमी आधारित सांयकालीन लाइव कार्यशाला का आयोजन होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सारण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनित कुमार गर्ग, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रमेन्द्र कुमार बाजपेयी, सीआईआरटी संस्था के संस्थापक एवं इसरो से संबद्ध वैज्ञानिक देवाशीष मौलिक, विद्यालय के निदेशक सत्येन्द्र कुमार शर्मा बर्मन, स्कूल सचिव विनिता शर्मा तथा शैक्षणिक निदेशक आशुतोष नाथ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को दूरबीन के माध्यम से चंद्रमा एवं उसके दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्रों का लाइव अवलोकन कराया गया। साथ ही पुणे स्थित खगोलीय वेधशाला से ऑनलाइन जुड़कर बृहस्पति एवं शनि ग्रह का प्रोजेक्टर एवं ऑन-स्क्रीन अवलोकन भी कराया गया, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया।

SHARDA
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनित कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में छात्रों को निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है और असफलताओं से घबराने के बजाय उन्हें चुनौती के रूप में स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंक ही सब कुछ नहीं होते, बल्कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक, शारीरिक एवं नैतिक क्षमता का समग्र विकास करना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष अभियानों, विशेषकर चंद्रयान-3 के दक्षिणी ध्रुव पर सफल अवतरण का उल्लेख करते हुए छात्रों को विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एवं जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रमेन्द्र कुमार बाजपेयी ने इसे सारण जिले के लिए गौरवपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि भौतिकी के विद्यार्थी होने के नाते यह कार्यक्रम उनके लिए अत्यंत आनंददायक रहा। उन्होंने छात्रों को कम लागत में स्वयं दूरबीन बनाने और खगोलीय अवलोकन की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्होंने वर्ष 1986 में दिखाई दिए हैली धूमकेतु का उल्लेख किया और बताया कि यह धूमकेतु लगभग 75-76 वर्षों के अंतराल पर दिखाई देता है, जिसकी अगली संभावित उपस्थिति वर्ष 2061 में होगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र एवं संचालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर ओडी पब्लिक स्कूल के निदेशक ओम प्रकाश, भृगु प्रभा विद्यालय एकमा के प्राचार्य मनमोहन कुमार, इंडियन पब्लिक स्कूल कोपा के निदेशक विनोद कुमार तथा सेंट जेवियर स्कूल के अजय कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे। एसडीएस कॉलेज, छपरा के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से आगत अतिथियों का अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। समापन अवसर पर स्कूल सचिव विनिता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

विद्यालय प्रशासन ने इसे जिले में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें