Breaking News

प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने शिक्षकों के प्रोन्नति एवं जिला के भीतर स्थानांतरण हेतु शिक्षा सचिव से की विशेष मुलाकात

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सुयोग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी डॉ राहुल राज ने शिक्षकों के समसामयिक समस्याओं के निराकरण हेतु बिहार के शिक्षा विभाग के सचिव से मुलाकात की। प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने वार्ता के दौरान सचिव,माध्यमिक शिक्षा से लंबी अवधि से कार्यरत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रमोशन एवं जिला के भीतर स्थानांतरण से संबंधित कुछ व्यावहारिक कठिनाइयों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके त्वरित समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संकल्प संख्या-07/प्र०, दिनांक 03.08.2025 (रिज़ोल्यूशन संख्या 4207, दिनांक 22.11.2025) के द्वारा कक्षा 9 से 10 के विशिष्ट शिक्षक/विद्यालय अध्यापक को कक्षा 11 से 12 के विशिष्ट शिक्षक/विद्यालय अध्यापक के पद पर प्रमोशन हेतु प्रावधान किया गया है। इसी क्रम में संकल्प संख्या-07/प्र०, दिनांक 03.08.2025 (रिज़ोल्यूशन संख्या 142) के अंतर्गत दिनांक 12.01.2026 से कक्षा 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक/विशिष्ट शिक्षक के पद पर प्रमोशन (स्वैच्छिक उन्नयन) का भी प्रावधान किया गया है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

डॉ राहुल राज ने शिक्षा सचिव को इस तथ्य से भी अवगत कराया कि माध्यमिक शिक्षकों के पदोन्नति के लिए रिक्ति की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। शिक्षकों के अनुभव एवं वरिष्ठता के अनुरूप पदोन्नति न हो पाने से व्यापक असंतोष का भाव उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानांतरण हेतु जिला के भीतर जिला पदाधिकारी को सक्षम प्राधिकारी बनाया गया है, किन्तु इसके बावजूद कई जिलों में अब तक इस संबंध में कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। डॉ राहुल राज ने सचिव (माध्यमिक शिक्षा)से शिक्षकों के पदोन्नति तथा जिले के भीतर स्थानांतरण के लिए जिला पदाधिकारी को स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्गत करने की अपील की ताकि स्थानांतरण की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके। माननीय सचिव महोदय ने उपरोक्त सभी बिन्दुओं की ओर विशेष ध्यानाकर्षण करते हुए तथा सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र ही दिशा निर्देश निर्गत कराने तथा इस कार्य को पूर्ण करवाने हेतु आश्वस्त किया। डॉ राहुल ने शिक्षकों के प्रति सकारात्मक रवैया के लिए माननीय सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया।।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें