Breaking News

रेलवे लाइन पर रील बनाने के चक्कर में दो की मौत

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

बेतिया, 23 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम चंपारण ज़िला में स्थित रेलवे लाइन पर रील बनाने के चक्कर में दो बच्चों की जान चली गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की शोहरत की चाहत ने साठी में दो घरों के चिराग बुझा दिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से साठी के रहने वाले दो बच्चों की जान चली गई है।

SHARDA
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेतिया- नरकटियागंज रेल लाइन के साठी रेलवे स्टेशन के नजदीक दो युवकों की रेल हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी रेलवे स्टेशन के बीच, पिलर संख्या 234/31 के पास दो युवक रेलवे ट्रैक के बेहद नज़दीक खड़े होकर मोबाइल से रील बना रहे थे. इसी बीच दूसरी पटरी पर फौजी ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की दिशा में आ गई।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

दो ट्रैक पर एक साथ विपरीत दिशा से आती ट्रेनों को देखकर युवक घबरा गए। संभलने का मौका भी नहीं मिला और दोनों युवक अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे जमा हो गए। अफरा-तफरी के माहौल का फायदा उठाकर परिजन शव लेकर मौके से फरार हो गए।मृत बच्चों की पहचान सलमान आलम 16 वर्ष धर्मपुर साठी गांव और आलमगीर आलम उम्र 16 भेड़िहारी थाना पुरुषोत्तमपुर निवासी के रूप में हुई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

घटना को लेकर साठी थाना क्षेत्र के स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मेमो के जरिए जीआरपी बेतिया को भेज दी गई है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें