Breaking News

रोजगार, बंद चीनी मिलों को चालू करने और किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर: नीतीश कुमार

3 Min Read
  • रोजगार, बंद चीनी मिलों को चालू करने और किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर: नीतीश कुमार
  • -2025–30 में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार देने का लक्ष्य

पटना, 25 नवम्बर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में रोजगार, आधारभूत संरचना, किसानों की आय और औद्योगिक विकास को नई गति देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद इन सभी क्षेत्रों में तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि 2020 से 2025 के बीच 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार दिया गया है। अब अगले पांच वर्षों (2025–30) में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि बिहार को तकनीक और सेवा आधारित ‘न्यू ऐज इकोनॉमी’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बिहार से जुड़े प्रमुख उद्योगपति और विशेषज्ञ अपने सुझाव देंगे तथा बड़े पैमाने पर योजनाएं तैयार होंगी।

DOON
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में युवाओं की संख्या अधिक है और उनकी ऊर्जा का सही उपयोग हुआ, तो बिहार देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन सकता है। राज्य को पूर्वी भारत का नया टेक्नोलॉजी हब बनाने के लिए डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी विकसित की जाएंगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी मिलों को फिर से चालू करने की तैयारी

उन्होंने यह भी बताया कि नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी मिलों को फिर से चालू करने की तैयारी चल रही है। साथ ही, सभी बड़े शहरों को आधुनिक बनाने और नई तकनीकों के उपयोग के लिए बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन बनाया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में औद्योगिकीकरण की गति तेज हुई है और नई सरकार इसे दोगुनी ताकत से आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है। उच्च गुणवत्ता वाली आधारभूत संरचना, पावर सप्लाई, जल प्रबंधन और कुशल मानव संसाधन के दम पर राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें