Breaking News

मारपीट के मामले में अवैध हथियार व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

2 Min Read

Chhapra: नगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ उपद्रव की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस ने दो अभियुक्तों को एक देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 01 जनवरी 2026 को नगर थाना को सूचना मिली कि पुलिस क्लब के समीप आयोजित मेले में मुफ्त में झूला झूलने को लेकर झूला संचालक और कुछ शरारती तत्वों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि शरारती तत्वों ने भाड़े पर बुलाए गए कुछ युवकों के माध्यम से मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस टीम ने मौके से दो अभियुक्तों को एक देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कचहरी स्टेशन क्षेत्र में मारपीट एवं फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

DOON
विज्ञापन

इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 05/26, दिनांक 01.01.2026, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त:

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

प्रताप कुमार, पिता त्रिलोकी साह, निवासी नलीगंज, थाना भगवानबाजार, जिला सारण।

आकाश कुमार, पिता तालकेश्वर प्रसाद, निवासी शिल्पी चौक, थाना नगर, जिला सारण।

जब्त सामग्री: देशी कट्टा: 01, जिंदा कारतूस: 04, मोबाइल फोन: 02

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें