3858 निर्वाचक सूची में शामिल, जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन आज 30 दिसंबर 2025 को विधिवत रूप से कर दिया गया। इस सूची में सारण जिले के अंतर्गत स्थापित 20 मतदान केंद्रों के कुल 3858 निर्वाचक शामिल किए गए हैं। अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक सूची के अनुसार, कुल निर्वाचकों में 3107 पुरुष तथा 751 महिला निर्वाचक सम्मिलित हैं। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक सूची की हार्ड कॉपी के साथ-साथ पेन ड्राइव के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी भी उपलब्ध कराई गई। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधिसम्मत संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया तथा सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सहयोग की अपील की।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
3858 निर्वाचक सूची में शामिल, जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन आज 30 दिसंबर 2025 को विधिवत रूप से कर दिया गया। इस सूची में सारण जिले के अंतर्गत स्थापित 20 मतदान केंद्रों के कुल 3858 निर्वाचक शामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक सूची की हार्ड कॉपी के साथ-साथ पेन ड्राइव के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी भी उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधिसम्मत संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया तथा सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सहयोग की अपील की।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।