पटना, 29 दिसंबर (हि.स.)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में प्रतिभा और आधारभूत संसाधनों की कोई कमी नहीं है ,बेहतर प्रशिक्षण से यहां भी अंतर्राष्टीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं। साइना नेहवाल ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार बेहतर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यह हम सब के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। पहली बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भी हमने पटना में हुई प्रतियोगिता में ही जीती थी। इसलिए बिहार से हमारा बहुत ही भावनात्मक संबंध है। यहां की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल आयोजनों में एक खिलाड़ी के रुप में कई बार मुलाकात हुई है मगर अब वो बिहार की खेल मंत्री भी बन गईं हैं तो आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। सारण खेल महोत्सव के फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, छपरा ने गोरखपुर को हराया साइना नेहवाल ने कहा कि बिहार के खेल जगत की सकारात्मक उम्मीद और प्रबल हो गई है। यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए मैं हर तरह का सहयोग और योगदान देने के लिए तैयार हूं और ऐसा करने में मुझे बहुत खुशी होगी। सरकार की सकारात्मक खेल नीति के साथ साथ खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन और प्रयास से आने वाले समय में निश्चय ही बिहार से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। डोरीगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट कांड का किया उद्भेदन, एक अभियुक्त गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि सायना नेहवाल पद्म श्री, पद्म भूषण, और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारत की एक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। विश्व में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय महिला भी हैं, जिन्होंने 2010 और 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं । आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 29 दिसंबर (हि.स.)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में प्रतिभा और आधारभूत संसाधनों की कोई कमी नहीं है ,बेहतर प्रशिक्षण से यहां भी अंतर्राष्टीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
साइना नेहवाल ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार बेहतर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यह हम सब के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। पहली बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भी हमने पटना में हुई प्रतियोगिता में ही जीती थी। इसलिए बिहार से हमारा बहुत ही भावनात्मक संबंध है। यहां की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल आयोजनों में एक खिलाड़ी के रुप में कई बार मुलाकात हुई है मगर अब वो बिहार की खेल मंत्री भी बन गईं हैं तो आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई।
साइना नेहवाल ने कहा कि बिहार के खेल जगत की सकारात्मक उम्मीद और प्रबल हो गई है। यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए मैं हर तरह का सहयोग और योगदान देने के लिए तैयार हूं और ऐसा करने में मुझे बहुत खुशी होगी। सरकार की सकारात्मक खेल नीति के साथ साथ खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन और प्रयास से आने वाले समय में निश्चय ही बिहार से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे।
उल्लेखनीय है कि सायना नेहवाल पद्म श्री, पद्म भूषण, और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारत की एक प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। विश्व में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय महिला भी हैं, जिन्होंने 2010 और 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं ।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।