Chhapra: सारण में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, सेवन एवं कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीते 24 घंटे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में 16 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा 18,795 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गठित थाना पुलिस टीमों ने संबंधित क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 2,148.03 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 470.55 लीटर देशी शराब एवं 1,677.48 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस मामले में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब से जुड़े किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी सारण पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031036406 या नजदीकी थाना को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, सेवन एवं कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीते 24 घंटे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में 16 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा 18,795 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गठित थाना पुलिस टीमों ने संबंधित क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 2,148.03 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 470.55 लीटर देशी शराब एवं 1,677.48 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस मामले में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब से जुड़े किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सारण पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031036406 या नजदीकी थाना को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।