Breaking News

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: रिविलगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

पुलिस के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को रिविलगंज थाना को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक युवक देशी कट्टा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो के सत्यापन के बाद युवक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी मोहम्मद राजा अली उर्फ शाहरुख अली (पिता—सेराजुद्दीन अंसारी) के रूप में की गई।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

पहचान के उपरांत रिविलगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त के घर से एक देशी कट्टा तथा 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड संख्या 412/25, दिनांक 16.12.2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35/30 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • मोहम्मद राजा अली उर्फ शाहरुख अली
    पिता—सेराजुद्दीन अंसारी
    निवासी—मुबारकपुर, थाना—रिविलगंज, जिला—सारण

बरामद सामग्री

  • देशी कट्टा—01
  • जिंदा कारतूस—11

इस कार्रवाई में रिविलगंज थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें