Breaking News

बिहार में नई सरकार के मंत्रियों को विभागों का हुआ बंटवारा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिला गृह विभाग

CT DESK
3 Min Read

Patna: बिहार में नई सरकार के गठन और मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार एक बड़ा बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। यह पहला मौका है जब गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री की जगह उप मुख्यमंत्री को दिया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

नई गठबंधन सरकार में भाजपा, जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), रालोम और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से शामिल मंत्रियों को भी उनके विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। विभागों के बंटवारे के साथ ही नई सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

विभाग आवंटन में सहयोगी दलों की हिस्सेदारी और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

SHARDA
विज्ञापन

मंत्री और उन्हें मिले विभाग

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।

    भाजपा से शामिल मंत्री

    सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री)- गृह विभाग
    विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री)- राजस्व एवं भूमि विभाग, खनन भूतत्व मंत्रालय
    मंगल पांडेय – स्वास्थ्य एवं विधि विभाग
    डॉ दिलीप जायसवाल – उद्योग विभाग
    नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग
    रामकृपाल यादव – कृषि विभाग
    संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग
    अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा विभाग
    सुरेंद्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
    नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग
    रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
    लखेंद्र कुमार रोशन – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
    श्रेयसी सिंह – सूचना एवं खेल विभाग
    प्रमोद कुमार (चंद्रवंशी ) – सहकारिता, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

    AND PUBLIC SCHOOL
    विज्ञापन

    जदयू (जदयू) से शामिल मंत्री

    विजय चौधरी – जल संशाधन और भवन निर्माण विभाग, सूचना जनसम्पर्क, संसदीय कार्य
    विजेंद्र प्रसाद यादव – ऊर्जा मंत्री, वित्त मंत्रालय, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
    श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास मंत्रालय, परिवहन
    अशोक चौधरी –ग्रामीण कार्य मंत्रालय
    लेसी सिंह –खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय
    मदन साहनी – समाज कल्याण मंत्रालय
    मोहम्मद जमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
    सुनील कुमार –शिक्षा मंत्रालय

    हम (हम) से शामिल मंत्री

    संतोष कुमार सुमन – लघु जल संसाधन विभाग

    लोजपा (राम विलास) से शामिल मंत्री
    संजय कुमार – गन्ना उद्योग विभाग
    संजय सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा से शामिल मंत्री

    दीपक प्रकाश – पंचायती राज विभाग

    हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

    bhawani tiles
    विज्ञापन
    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
    WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें