Breaking News

बिहार: विशिष्ट व्यक्तियों की बढ़ाई गयी सुरक्षा व्यवस्था, निशांत काे मिली “Z” श्रेणी की सुरक्षा

2 Min Read

Patna: राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश बिहार गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा शनिवार काे जारी किया गया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। वहीँ पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही जदयू के विधायक और नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार को भी सुरक्षा दी गई है।

DOON
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को अब जेड प्लस कि जगह Z श्रेणी की सुरक्षा

जारी आदेश के अनुसार पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा श्रेणी में खास बदलाव हुआ है। उन्हें पूर्व में “Z+” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जिसे अब घटाकर “Z” श्रेणी कर दिया गया है। इसके अलावा जदयू नेता निशांत कुमार को “Z” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आदेश में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को औपचारिक रूप से सूचीबद्ध किया गया है, हालांकि पूर्व सुरक्षा स्थिति का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को भी अब वाई+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह श्रेणी अपेक्षाकृत मध्यम स्तर की सुरक्षा व्यवस्था मानी जाती है, जिसमें सशस्त्र एस्कॉर्ट की सुविधा शामिल रहती है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

जारी पत्र में कहा गया है कि यह आदेश राज्य सुरक्षा समिति की 17 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर जारी किया गया है। आदेश में कई प्रमुख राजनीतिक एवं सार्वजनिक व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणियों में संशोधन किया गया है, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से नियमित समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें