भागलपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। जिले के पीरपैंती रेलवे स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर रविवार एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब प्लेटफॉर्म संख्या 2 से मालगोदाम की ओर जा रही गिट्टी लदी मालगाड़ी की एक बॉगी का दो पहिया अचानक पटरी से उतर गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी मिर्जाचौकी से निकलकर कहलगांव की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ओवरब्रिज के पास पहुंची, एक बॉगी का पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक रेल संचालन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची तकनीकी टीम ने ट्रैक की जांच की और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोगी के पहिये को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया गया। छपरा हिं’सा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उपद्रवियों की तस्वीरें जारी; पहचान बताने की अपील घटना के कारणों को लेकर रेलवे अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से बचते रहे। मालदा मुख्यालय को हादसे की सूचना दे दी गई है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। वहीं स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने न कॉल रिसीव किया और न ही किसी प्रकार की जानकारी देने के लिए प्रतिक्रिया दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक की नियमित जांच और रखरखाव में लापरवाही ऐसी घटनाओं का कारण बन सकती है। हालांकि रेलवे ने मामले की तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय करने की बात कही है। पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक भाजपा प्रशासन का इस्तेमाल कर हमारे नेताओं को परेशान कर रही : प्रशांत किशोर
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
भागलपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। जिले के पीरपैंती रेलवे स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर रविवार एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब प्लेटफॉर्म संख्या 2 से मालगोदाम की ओर जा रही गिट्टी लदी मालगाड़ी की एक बॉगी का दो पहिया अचानक पटरी से उतर गया।
विज्ञापन
घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी मिर्जाचौकी से निकलकर कहलगांव की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ओवरब्रिज के पास पहुंची, एक बॉगी का पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक रेल संचालन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची तकनीकी टीम ने ट्रैक की जांच की और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोगी के पहिये को दोबारा पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया गया।
घटना के कारणों को लेकर रेलवे अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से बचते रहे। मालदा मुख्यालय को हादसे की सूचना दे दी गई है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। वहीं स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने न कॉल रिसीव किया और न ही किसी प्रकार की जानकारी देने के लिए प्रतिक्रिया दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक की नियमित जांच और रखरखाव में लापरवाही ऐसी घटनाओं का कारण बन सकती है। हालांकि रेलवे ने मामले की तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय करने की बात कही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ