Breaking News

जदयू कार्यालय के बाहर लगा नीतीश का पोस्टर, लिखा टाइगर जिंदा है,राजद का तंज कल मिलेगा जबाव

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 13 नवंबर (हि.स.)। बिहार की राजधानी पटना में जदयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर ने नतीजों से पहले बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टाइगर जिंदा है बताया गया है।

SHARDA
विज्ञापन

पोस्टर में नीतीश को समाज के सभी वर्गों खासकर हाशिए पर रहने वालों का संरक्षक दिखाया गया है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की यह इच्छा भी झलकती है कि नीतीश चौथी बार मुख्यमंत्री बनें।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस पोस्टर पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि पोस्टर वाले टाइगर को जनता पसंद नहीं करती, असली टाइगर तो तेजस्वी यादव हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि आज रात राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विदाई तय है। राजद का आरोप है कि जदयू पर अब नीतीश का नहीं बल्कि भाजपा नेताओं का नियंत्रण है। इससे पहले राजद ने तेजस्वी यादव को बिहार का नायक बताते हुए पोस्टर जारी किया था, तो जवाब में जदयू ने जवाब में नीतीश को जनसेवक के रूप में पेश किया था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिहार में दो चरणों में रिकॉर्ड मतदान के बाद शुक्रवा, यानी 14 नवंबर नतीजे आएंगे। इससे पहले आए सभी एग्जिट पोल्स ने राजग गठबंधन सरकार को स्पष्ट बहुमत दिया था, जबकि महागठबंधन को पीछे दिखाया है। एग्जिट पोल्स के बाद राजग समर्थकों में उत्साह दिख रहा है, जबकि महागठबंधन खेमे में जनता का फैसला सुनने की बेचैनी है। अब सवाल यही है कि क्या टाइगर सच में जिंदा रहेगा या बिहार की सियासत में नया शेर उभरेगा? जवाब कल ही मिलेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें