⚡
Breaking News

जदयू ने राष्ट्रीय संगठन में किया बड़ा फेरबदल,नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी

3 Min Read

पटना, 17 नवंबर (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने राष्ट्रीय संगठन को मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने मंगलवार को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की। इसके तहत पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा आफाक अहमद खान को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े को पूर्वोत्तर राज्यों का सह-प्रभारी बनाया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिवों में विधायक श्याम रजक को महाराष्ट्र, विधायक रामसेवक सिंह को झारखंड और पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व सांसद कंवरदीप कौर को महिला विंग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पूर्व विधायक सुनील कुमार को दिल्ली और पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। राज सिंह मान को हरियाणा, मनीष कुमार वर्मा को ओडिशा और हरविंदर सिंह को गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ का दायित्व राजीव रंजन प्रसाद को दिया गया है।

पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिवों के साथ राष्ट्रीय सचिवों की सूची भी जारी की है। इसके तहत रवींद्र प्रसाद सिंह को छत्तीसगढ़, विद्या सागर निषाद को मध्य प्रदेश और दयानंद राय को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। संजय कुमार को कर्नाटक, मोहम्मद निसार को पार्टी मुख्यालय एवं तमिलनाडु, शैलेंद्र कुमार को पंजाब, रूहल नागुण को असम और धर्मेंद्र तिवारी को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

DOON
विज्ञापन

महिला संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से निवेदिता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक फेरबदल के तहत शैलेंद्र कुमार को दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से मुक्त कर राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब राज्य इकाई का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कमलेश झा को तत्काल प्रभाव से दिल्ली इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुधीर बांका को मध्य प्रदेश राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जदयू ने राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में भी तीन लोगों को शामिल किया है। इनमें निखिल मंडल, विधायक कोमल सिंह और शालिनी पटेल के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में इनके संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक गतिविधियों और विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक विस्तार को गति देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕