⚡
Breaking News

बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

2 Min Read

Patna: बिहार के बिदुपुर-राघोपुर छह लेन गंगा पुल को अब ‘नीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे के दौरान इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री 21 नवंबर को बिहार आएंगे। इस अवसर पर वे ‘नीतीश सेतु’ का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वैशाली जिले के राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनोपयोगी और विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे।

j alankar
विज्ञापन

कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के निर्माण पर 5000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। इसके लिए बिहार सरकार ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से करीब 3000 करोड़ रुपये का ऋण लिया, जबकि लगभग 2000 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से खर्च किए हैं।

DOON
विज्ञापन

इस पुल के निर्माण का निर्णय वर्ष 2015 में लिया गया था और 2016 में इसका शिलान्यास हुआ था। परियोजना को पूरा होने में करीब एक दशक का समय लगा है। इसकी चौड़ाई 32 मीटर है और इस पर वाहनों के 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता निर्धारित की गई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

यह आधुनिक छह लेन गंगा पुल पटना के सबलपुर को वैशाली जिले के बिदुपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के माध्यम से जोड़ेगा। इसके अलावा पटना-बख्तियारपुर बाईपास (एनएच-30) से भी इसका सीधा संपर्क होगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुल के पूरी तरह चालू होने के बाद पटना, वैशाली और उत्तर बिहार के अन्य क्षेत्रों के बीच आवागमन अधिक तेज और सुगम होने की उम्मीद है। इससे सड़क संपर्क बेहतर होगा तथा व्यापार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी संभावना है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕