⚡
Breaking News

बिहार के 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1205.91 करोड़ रुपये हस्तांतरित

4 Min Read

-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी के माध्यम से भेजी पेंशन की राशि, प्रत्येक लाभार्थी को मिले 1,100 रुपये

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 10 नवंबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं सहित कुल 1 करोड़ 9 लाख 62 हजार 859 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पेंशन की राशि हस्तांतरित की। इस दौरान प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की दर से कुल 1,205 करोड़ 91 लाख 44 हजार 900 रुपये भेजे गए।

j alankar
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को बिहार पेंशन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

DOON
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना महज आर्थिक सहायता का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके माध्यम से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित पात्र व्यक्तियों की पहचान की जाए और उन्हें योजना से जोड़कर इसका लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर 1 लाख 36 हजार 854 नए पेंशनधारी इस योजना से जुड़े हैं। प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशनधारियों के खातों में समय पर राशि पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व से ठीक पहले पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे कि वे पर्व की खुशियां बेहतर ढंग से मना सकें। सरकार सभी पेंशनधारियों को आश्वस्त करती है कि उनके जीवन में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। बिहार को समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह, महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक इनायत खान तथा सामाजिक सुरक्षा एवं आईसीडीएस निदेशालय की निदेशक डॉ. प्रीति सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम से राज्य के विभिन्न जिलों के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी, जिलाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी जुड़े।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕