Chhapra: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन की मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित मतगणना केंद्र पर जारी है।
छपरा शहर के गर्ल्स हाई स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना की कार्रवाई संचालित की जा रही है।
वर्तमान में मतदान केंद्रवार मतपत्रों की संख्यात्मक गणना की जा रही है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार मतगणना की अगली कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।


















