⚡
Breaking News

खरगे के बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा- प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ अपशब्द के लिए कांग्रेस माफी मांगे

2 Min Read

Patna: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खरगे के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा देश के प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना के साथ राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं।

j alankar
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी से मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ जिस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग किया गया है, उसके लिए कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

DOON
विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति इस प्रकार की दुर्भावना के साथ राजनीति करना गंभीर विषय है। उन्होंने इसे अपराध बताते हुए कांग्रेस से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕