⚡
Breaking News

नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा का फं’दे से लटक’ता मिला श’व, हाल ही में मिली थी पदोन्नति

3 Min Read

भागलपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नवगछिया पुलिस जिला मुख्यालय से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

यहाँ पुलिस केंद्र स्थित सरकारी क्वार्टर में शनिवार की सुबह नवगछिया पुलिस के अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) योगेश कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया।

j alankar
विज्ञापन

सुबह-सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस लाइन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि योगेश कुमार विगत लंबे समय से नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के रीडर (अपराध शाखा) के रूप में तैनात थे। वे पुलिस महकमे में काफी कर्तव्यनिष्ठ माने जाते थे। महज 8 दिन पहले, यानी 16 अक्टूबर को ही उनका सहायक अवर निरीक्षक से अवर निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

स्वयं एसपी वैभव शर्मा ने एक विशेष कार्यक्रम में उनके कंधे पर डबल स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया था। पदोन्नति की खुशी के तुरंत बाद उनके द्वारा उठाए गए इस कथित आत्मघाती कदम से पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और जवान स्तब्ध हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मृतक दारोगा योगेश कुमार मूल रूप से बांका जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत बाराहाट थाना क्षेत्र के तप्पाड़ीह गांव के रहने वाले थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी आठ बहनें हैं। इसी वर्ष 1 जुलाई 2026 को उनका विवाह लखीसराय की रहने वाली गुड़िया कुमारी से हुआ था, जो वर्तमान में पटना सचिवालय में कार्यरत हैं।

योगेश कुमार का कुछ समय पूर्व भागलपुर जिला बल में तबादला भी हुआ था, लेकिन वे अभी नवगछिया से विरमित नहीं हुए थे और यहां क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए भागलपुर से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी कोणों से गहन जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफ एस एल जांच के बाद ही मौत के सही कारणों और वास्तविक वजहों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है और परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕